झांसी 09 नवंबर। उत्तर प्रदेश साहित्य सभा की जिला कार्यकारिणी वीरांगना नगरी झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर 18 नवम्बर को दीपदान और कवि गोष्ठी का आयोजन करने जा रही है।
जिला कार्यकारिणी के अध्यक्ष सत्य प्रकाश ताम्रकार की अध्यक्षता में सभा की बैठक उनके बीएचईएल स्थित आवास पर हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि महारानी लक्ष्मीबाई के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर 18 नवम्बर 2022 को शाम चार बजे रानी लक्ष्मीबाई पार्क में महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा के समक्ष दीपदान एवं कवि गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह भी निर्णय लिया गया
इस अवसर पर सभी कवियों ने काव्य पाठ कर लोगों का मन मोह लिया। बैठक में शामिल और काव्यपाठ करने वालों में प्रकाश ताम्रकार ‘सत्य’ ,सी०बी० राय तरुण, अर्जुन सिंह ‘चांद ‘प्रताप नारायण दुबे, अजय साहू ,संजय राष्ट्रवादी, रिपुसूदन नामदेव,वैभव दुबे , संजीव दुबे और प्रमोद खरे शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन वैभव दुबे ने व आभार प्रमोद खरे ने व्यक्त किया।

