झांसी 17 जनवरी। वीरांगना नगरी झांसी से आज नारी शक्ति वंदन रन का शुभारंभ हुआ। इस रन का शुभांरभ नारी शक्ति और शौर्य के प्रतीक ऐतिहासिक किले से हुआ जो यहां से आगे ग्वालियर, आगरा, वृदावन, फरीदाबाद से होते हुए राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री रैली (करिअप्पा परेड ग्राउड) में 27 जनवरी 24 को समाप्त होगी।


इस दौड़ को उत्तराखंड निदेशालय की मेजर शशि मेहता द्वारा किया जा रहा है, जिसमें मेजर शशि मेहता लगभग 80 किमी प्रतिदिन दौडेगी। इस दौरान उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा तथा दिल्ली निदेशालय की 600 बालिका कैडिटो द्वारा उनका सहयोग किया जा रहा है। इस दौरान कैडेटस भी लगभग 2 से 5 किलोमीटर तक दौड़ेगी।

दौड़ को झांसी किले पर शहीद हवलदार रघुराज सिंह की पत्नी, संतोष कुमारी, निवासी मऊरानीपुर एवं शहीद नायक हरभजन एस सिंह की पत्नी, रक्षपाल कौर, निवासी नगरा, झांसी ने संयुक्त रूप से झण्डा दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम, मेजर जनरल एम के माथुर, जनरल आफिसर कमांडिग, 31 आर्ल्ड डिवीजन तथा एनसीसी ग्रुप मुख्यालय कानपुर के ग्रुप कमाण्डर, ब्रिगेडियर संदीप पाल सिंह रौतेला, की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया। जनरल आफिसर कमांडिग ने कहा कि दौड़ का उद्देश्य नारी शक्ति चंदन और महिला और बालिकाओं को मानसिक एवं शारारिक रूप से सक्षम तथा विपरीत परिस्थितियों में साहस को न खोना एवं आत्मनिर्भर बनाना है।
गौरतलब है कि एनसीसी महानिदेशालय, नई दिल्ली निर्देशानुसार, एनसीसी द्वारा 75वें गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाने के लिये नारी शक्ति वंदन रन का आयोजन किया जा रहा है। इस थीम को गणतंत्र दिवस की थीम के लिये चुना गया है। यह उभरती हुयी नारी शक्ति का प्रतीक है और भारतीय स्वतंत्रता के प्रथम संग्राम में रानी लक्ष्मी बाई के वीरतापूर्ण प्रयास को मान्यता देता है। नारी शक्ति वंदन थीम की झलक स्वतंत्रता दिवस परेड, नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर भी दिखाई देगी। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, कानपुर एवं उसके अधीनस्थ 56 यूपी बटालियन एनसीसी तथा 32 यूपी (गर्ल्स) बटालियन एनसीसी झांसी द्वारा नारी शक्ती वन्दन दौड का शुभारम्म सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन
