झांसी। बुंदेलखंड के झांसी में आज राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के कुल 2,57,610 वादों का निस्तारण किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ यहां जनपद न्यायाधीश कमलेश कच्छल के द्वारा सरस्वती देवी माँ की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शरद कुमार चौधरी एवं अन्य न्यायिक अधिकारी एवं बैंक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के कुल 2,57,610 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें 247 वैवाहिक प्रकरण, 148 अन्य सिविल वाद, 9246 अन्य वाद निस्तारित, 8507 शमनीय आपराधिक वादों का निस्तारण कर 11,96,28449/-रूपये अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये। जनपद के विभिन्न राजस्व/दाण्डिक न्यायालयों द्वारा 249 राजस्व वाद, 1343 आपराधिक वाद, 9624 विद्युत उपभोक्ता वाद, 38 श्रम विवाद, 75728 जनहित गारन्टी अधिनियम वाद निस्तारित किये गये। इसके अतिरिक्त 81,987,855/-रूपये की धनराषि से सम्बन्धित 1282 बैक ऋण एवं मोबाइल बिल सम्बन्घी 27 वाद प्रीलिटिगेशन वाद के रूप में निस्तारित किये गये।
शरद कुमार चौधरी अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झांसी ने विशेष रूप से झांसी के लोगों का आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग के कारण आज राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकार्ड 2,57,610 वादों का निस्तारण हो सका।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन
