विनोद खंडकर स्मृति हॉकी टूर्नामेंट

लखनऊ हॉस्टल ने झांसी को हराकर जीता विनोद खंडकर स्मृति हॉकी टूर्नामेंट का खिताब

//

झांसी।बुंदेलखंड के झांसी महानगर स्थित मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम के एस्ट्रो टर्फ मैदान पर चल रहे 15वे सनफ्रान विनोद खंडकर स्मृति ऑल इंडिया गोल्ड कप हॉकी के आज खेले गए फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने स्पोर्ट्स हॉस्टल झांसी को पेनल्टी शूट में 4-3 से हराकर टूर्नामेंट के खिताब पर कब्ज़ा कर लिया ।

आज खेला गया फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा।निर्धारित समय तक दोनों ही टीम 2-2 गोल की बराबरी पर रही। झांसी हॉस्टल के लिए 2 गोल प्रद्युमन यादव ने किए जबकि लखनऊ के लिए शाहरुख अली ने 2 गोल किए। मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा जहां लखनऊ हॉस्टल ने 4-3 के स्कोर से बाजी मार ली।

समापन समारोह एवं पुरुस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व ओलंपियन पद्मश्री धनराज पिल्लै, पूर्व ओलंपियन अर्जुन अवॉर्डी अशोक ध्यानचंद ने विजेता टीम को 75 हजार रुपए नगद एवं उप विजेता ट्रॉफी एवं उपविजेता टीम को 35 हजार रुपए नगद एवं ट्रॉफी के साथ साथ अन्य पुरुस्कार प्रदान किए।

प्लेयर ऑफ द मैच एवं बेस्ट गोलकीपर ललित पटेल,वेस्ट फॉरवर्ड प्रद्युमन यादव,बेस्ट डिफेंडर ओंकार पटेल,प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट शाहरुख अली रहे। इस अवसर नगर के उभरते हुए सितारे सौरभ आनंद कुशवाहा एवं केतन कुशवाहा के साथ ही झांसी के वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी सुरेश चौबे, जे के उदैनिया, प्रवीण पियर्डन को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

टूर्नामेंट के अंपायर सुनील चौधरी, बृजेश यादव ,अमित गुप्ता,रूपेंद्र कुमार, सुशील महर्षि, जावेद खान ,सुनील गुप्ता रहे जबकि टेक्निकल टेबल पर सतीश चंद्र लाल मनीषा बनाईत और कशिश यादव रही।सभी का आभार सुबोध खंडकर अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं आयोजन सचिव ने व्यक्त किया।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी: ऑटो-ई-रिक्शा चालक बनेंगे “हेरिटेज एम्बेसडर”

Next Story

झांसी : जमीन  अधिग्रहण के विरोध में किसानों ने किया आत्महत्या का प्रयास

Latest from Jhansi