झांसी 03 सितंबर। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने सतर्कता पूर्वक उत्कृष्ट कार्य के लिए कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किये।
कर्मचारियों को संरक्षित रेल संचालन करने, सतर्कता तथा सजगता पूर्वक कार्य करने तथा गाड़ी संचालन के दौरान पायी गयी अनियमितताओं पर त्वरित कार्यवाही कर रेल संचालन को संरक्षित करने के उत्कृष्ट कार्य के लिए संक्षा प्रशस्ति पत्र तथा नकद पुरस्कार रु. 500/- प्रदान किया गया।
इसके साथ ही इन सभी कर्मचारियों को वरि मंडल संरक्षा अधिकारी/झॉसी द्वारा भविष्य में भी सतर्कता, सजगता तथा उत्कृष्टता पूर्वक कार्य करने के लिए काउंसिल किया गया ।
इस प्रयोजन के लिए आयोजित कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक आर डी मौर्य, मुख्य परियोजना प्रबंधक / गति शक्ति यूनिट पी के सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी / गिरीश कंचन , अखिल शुक्ला / वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, शिवम श्रीवास्तव/ वरि मंडल बिजली अधिकारी झाँसी एव मंडल के समस्त अधिकारी गण उपस्थित रहे।