
मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि स्क्रैप निस्तारण से न केवल राजस्व में वृद्धि हुई है बल्कि रेलवे परिसरों की स्वच्छता और सुरक्षा में भी सुधार हुआ है। स्क्रैप के हटने से रेलवे परिसर साफ-सुथरे हो गए हैं और दुर्घटनाओं की संभावनाएं कम हुई हैं। इससे रेलवे परिचालन अधिक सुरक्षित और प्रभावी हो गया है।
झांसी मंडल की यह उपलब्धि कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और प्रबंधन की दूरदर्शिता का परिणाम है। मंडल भविष्य में भी अपने संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग कर नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रतिबद्ध है।