पुलिस ने पकड़ा गांजा

अखरोट के छिलकों में गांजा तस्करी, दो तस्कर सहित पुलिस ने पकड़ा 50 लाख का गांजा

//

झांसी 30 जुलाई। बुंदेलखंड के झांसी में पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय तस्करों को अखरोट के छिलकों में छिपा कर ले जाया जा रहा 50 लाख कीमत का गांजा पकड लिया है।

एसपीसिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने आज  यहां पत्रकारों को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर रक्सा थाना पुलिस और स्वाट की संयुक्त टीम ने दो गांजा तस्करों हरपास सिंह निवासी फिरोजपुर और शंकर सिंह निवासी फरीदकोट पंजाब को एक वाहन में 208 पैकेटों में अखरोट के छिलकों में छिपा कर रखा गया 219 किलोग्राम गांजा बरामद किया।इनके वाहन को रक्सा थाना क्षेत्र में पकड़ा गया।

पुलिस ने पकड़ा गांजा

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये तस्करों के खिलाफ रक्सा थाना में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

ट्रेन कोच में पकड़ी गयी अवैध रूप से ले जायी जा रही शराब

Next Story

प्लास्टिक के सामान के व्यापारी का हत्यारा नौकर गिरफ़्तार

Latest from Jhansi

समाज के हर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है केन्द्र व राज्य सरकार:सुधीर सिंह

झांसी।नानक गंज सीपरी बाजार में रत्नेश क्लब द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह का सम्मान किया गया।