झांसी 20 फरवरी। वीरांगना नगरी झांसी के नगर निगम में एंटी करप्शन की टीम ने आज एक महिला क्लर्क को दो हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
सूत्रों के अनुसार महिला नगर निगम के टैक्स विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत है। उसे करीब दो साल पहले मृतक आश्रित के रूप में यह नौकरी मिली थी। एंटीकरप्शन की टीम ने महिला क्लर्क को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार महिला को नवाबाद थाने लाया गया और खबर लिखे जाने तक पूछताछ की जा रही थी।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन