सर्पदंश से किसान की मौत

ललितपुर में सर्पदंश से किसान की मौत

ललितपुर 08 नवम्बर। बुंदेलखंड  के ललितपुर में  थाना जखौरा क्षेत्रांतर्गत शुक्रवार को अपने खेत पर काम कर रहे किसान की सर्पदंश से मौत हो गई।

ग्राम पिपरा निवासी वृंदावन कुशवाह (50) पुत्र शिबु  अपने धान के खेत में कार्य कर रहा था, इसी दौरान उसे सर्प ने डस लिया, जिससे वह अचेत होकर खेत में गिर पड़ा।  जब वहां पर उपस्थित परिजनों ने जब उसे अचेत अवस्था में पड़ा देखा, तो वह उसे झाड़ फूंक करवाने के लिए ग्राम देवरी ले गये।

इस दौरान किसान की हालत और बिगड़ गई, तब परिजन उसे उपचार के लिए जखौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां विकित्सकों ने  उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सं ,वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

नशे के खिलाफ झांसी में युद्ध का आह्वान करती रैली का किया गया आयोजन

Next Story

कर संकलन के लक्ष्य से पिछड़ने पर भड़के जिलाधिकारी, विभाग को लगायी फटकार

Latest from बुंदेलखंड

किसान मेले में जुटेंगे लगभग10 हज़ार किसान और कृषि उद्यमी, कृषि तकनीकी का होगा प्रदर्शन : डॉ ए के सिंह

झांसी। बुंदेलखंड के झांसी स्थित रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में चौथी बार 14 से 16