बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू)

बीयू का अर्थशास्त्र विभाग, मानव विकास संस्थान के साथ मिलकर करेगा कार्यक्रम

/

झांसी 10 अक्टूबर । वीरांगना नगरी झांसी स्थित बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) का अर्थशास्त्र एवं वित्त विभाग इस बार महान अर्थशास्त्री जे के मेहता को लेकर होने जा रहे कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी संगठन मानव विकास संस्थान के साथ मिलकर करेगा।

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू)

इस संबंध में आज एक बैठक अर्थशास्त्र एवं वित्त विभाग के एचओडी प्रो सी वी सिंह एवं मानव विकास संस्थान की कोर कमेटी के सदस्यों के बीच हुई। इस बैठक में संस्थान की ओर से  डॉ एम एस निगम एवम इंजी. पी एन गुप्ता की संयुक्त अध्यक्षा , राष्ट्रीय कन्वीनर अशोक अग्रवाल काका ने हिस्सा लिया।

आरम्भ में प्रो. सी बी सिंह ने पांचवी अंतर्रराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस की जानकारी दी। बुन्देलखण्ड विश्व विद्यालय के प्रायोजित चेयर एस्टिब्लिसमेंट कार्यक्रम में बेस्ट जे के मेहता प्रविष्टि ,फाइनेंस जनक प्रो. श्री राम अग्रवाल अवार्ड व रानी झांसी बेस्ट महिला प्रविष्टि अवॉर्ड सुनिश्चित करने की जानकारी भी उनके द्वारा दी गई।

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू)

संस्थान की ओर से कोर कमेटी के आवाहन पर सभी मानव विकास संस्थान का अधिकाधिक सहयोग प्राप्त करने की आशा व्यक्त की गयी। मानव विकास संस्थान प्राकृतिक धरोहर संरक्षण हेतु विशिष्ट राष्ट्रीय संगठन है जो 2011 से लगातार इस क्षेत्र में कार्यरत है। यह संगठन अब बीयू के अर्थशास्त्र विभाग के साथ मिलकर जाने माने अर्थशास्त्री को लेकर होने जा रहे कार्यक्रम में शिरकत करेगा।

इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ यशोधरा शर्मा व डॉ सम्भू नाथ सिंह , ममता गुप्ता , रवि प्रकाश गुप्ता , उमेश प्रजापति , महेन्द्र प्रताप सिंह व डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक्स एंड फाइनेंस की मातृशक्ति उपस्थित रहीं।

सभी के प्रति आभार एसोसिएट प्रोफेसर डॉ सम्भू नाथ सिंह एवम डॉ एम एस निगम ने व्यक्त किया।

वैभव  सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

ललितपुर: कंटेनर ने मारी किसान को टक्कर ,हुई मौत

Next Story

बीयू दीक्षांत समारोह में मदद करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित

Latest from Jhansi

समाज के हर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है केन्द्र व राज्य सरकार:सुधीर सिंह

झांसी।नानक गंज सीपरी बाजार में रत्नेश क्लब द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह का सम्मान किया गया।