झांसी 24 फरवरी। वीरांगना नगरी झांसी स्थित बुंदेलखंड विश्वविद्यालय(बीयू) का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कर लिया गया है।

राजभवन और शासन के निर्देश के क्रम में 22 जनवरी 2024 को श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय प्रांगण में एक लाख 25 हजार दीप प्रज्जवलित किये जाने पर विश्वविद्यालय ने यह उपलब्धि हासिल की है।
कुलपति प्रो. मुकेश पाण्डेय ने शनिवार को कार्यपरिषद की बैठक में यह जानकारी दी और विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र छात्राओं को इस उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी।कार्य परिषद् के सभी सदस्यों ने खड़े होकर तालियों से कुलपति को शुभकामनायें दीं। कुलपति द्वारा इस उपलब्धि पर कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उच्च शिक्षा मंत्री एवं शासन के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।
गौरतलब है कि श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दिन विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र -छात्राओ के सहयोग से प्रांगण में भव्य दीपोत्सव किया गया था और इण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड्स के कार्यालय से किये गये सत्यापन के उपरान्त विश्वविद्यालय प्रशासन को यह जानकारी दी गयी।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन
