स्वच्छ भारत सर्वश्रेष्ठ भारत

भाजपा ने स्थापना दिवस पर चलाया “स्वच्छ भारत सर्वश्रेष्ठ भारत” अभियान

//

झांसी। भारतीय जनता पार्टी महानगर झांसी द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर जिला अध्यक्ष  सुधीर सिंह के नेतृत्व में सिविल अस्पताल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस दौरान विभिन्न मंडलों में भी कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी की।अभियान का उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और “स्वच्छ भारत — श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को मजबूत करना रहा।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष  सुधीर सिंह ने कहा ” स्वच्छता हमारे जीवन में सकारात्मक बदलाव लाती है। इससे न केवल हमारी संस्कृति का प्रचार होता है, बल्कि राष्ट्र की श्रेष्ठता भी स्थापित होती है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया है, अतः हमें आने वाली पीढ़ी को भी इस दिशा में जागरूक करना चाहिए।”

कार्यक्रम में भाजपा महानगर के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से विकास कुशवाहा, राजकंतेश वर्मा, मोनू शिवहरे, संजीव अग्रवाल लाल, विनीत खटीक, बंटी सोनी, अमर सिद्ध, प्रदीप खटीक, अभिषेक जैन, प्रियंका साहू, लखन कुशवाहा, पंकज राय, सुनील विश्वकर्मा, मोनू सिद्दीकी, राहुल कुशवाहा, पन्नालाल प्रजापति और प्रियांशु डे जिला मीडिया प्रभारी, भाजपा आदि शामिल रहे।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी कृषि विश्वविद्यालय व आयुर्वेद संस्थान के बीच एमओयू

Latest from Jhansi

दिनभर चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार रानी की प्रतिमा को मिला लक्ष्मीबाई पार्क में प्रवेश

झांसी। महानगर स्थित वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई पार्क में स्थापना के लिए सोमवार को पहुंची रानी लक्ष्मीबाई