झांसी 09 सितम्बर । झांसी महानगर स्थित प्राचीन देवालय श्री मुरली मनोहर मंदिर में आज धूमधाम से जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया।
जिसमें प्रातः 05 बजे मंगला आरती एवं 09 बजे श्रृंगार आरती हुई, सायं 04 बजे ठाकुर जी का सवा मन दूध, दही, शक़्कर, घी एवं शहद से महाभिषेक पं. हर्षल लक्ष्मण गोलवलकर, पं. वेदांत वसंत गोलवलकर एवं पं. कृष्णकांत मिश्र द्वारा किया गया, इसमें एकादश ब्राह्मणों द्वारा वेदपाठ किया गया। इसके उपरांत श्रृंगार आरती, रात्रि 10:30 बजे से जन्मोत्सव हरिकथा पं केशव कृष्ण गोलवलकर एवं रात्रि 12 बजे जन्मोत्सव महाआरती मंदिर के व्यवस्थापक पं वसंत विष्णु गोलवलकर द्वारा की गई।
दिनभर भक्तों का ताँता लगा रहा एवं महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन गाये गये। मंदिर को फूल माला, केले के पेड़ एवं गुब्बारों से सजाया गया।
मंदिर में संजय तिवारी, ओमप्रकाश चौकसी, संजय अग्रवाल हौजरी, सुनील अग्रवाल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, राजेश दुबे, लखन साहू, हेमंत अग्रवाल, तेजस अग्रवाल, सुधांशु सेन, रब्बू कंचन, अशोक मुंशी, कल्पना बुधोलिया, संगीता कोहली, मालती राय, रेखा वैद्य, शारदा साहू, साधना दुबे आदि उपस्थित रहे। पं लक्ष्मण कृष्ण गोलवलकर एवं पं पीयूष रावत ने संयुक्त रूप से आभार व्यक्त किया।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन