निकाय चुनाव खर्च

उम्मीदवारों ने किया निर्धारित सीमा से अधिक खर्च तो हो जायेगी जमानत धनराशि जब्त

/

झांसी 30 अप्रैल । झांसी जिला प्रशासन ने आज साफ किया कि नगर निकाय समान्य निर्वाचन -2023 के अंतर्गत नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के विभिन्न पदों पर खड़े होने वाले उम्मीदवार यदि निर्धारित व्यय से अधिक खर्च करते हैं तो  जमानत राशि भी जब्त कर ली जायेगी।

जिलाधिकारी सह  जिला निर्वाचन अधिकारी  रविंद्र कुमार द्वारा आज अवगत कराया गया कि नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के अर्न्तगत  प्रत्याशियों द्वारा निर्वाचन के दौरान व्यय की जाने वाली धनराशि की अधिकतम व्यय सीमा निर्धारित है, जिसमें महापौर नगर निगम के प्रत्याशी के लिए 35 लाख, पार्षद नगर निगम 03 लाख धनराशि निर्धारित है। इसी प्रकार अध्यक्ष नगर पालिका परिषद के प्रत्याशी के लिए रू० 09 लाख, अध्यक्ष नगर पंचायत हेतु रू02 लाख 50 हजार, सदस्य नगर पालिका परिषद हेतु रू 02 लाख तथा सदस्य नगर पंचायत हेतु रू0 50 हजार
निर्धारित है। यदि किसी प्रत्याशी द्वारा निर्धारित अधिकतम व्यय सीमा से अधिक धनराशि व्यय की गई पाई जाती है तो उसको जमानत धनराशि  जब्त कर ली जायेगी।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन व्यय के अनुश्रवण हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर निकाय) की अध्यक्षता में जिला स्तरीय  कमेटी गठित की गई है जिसमें मुख्य विकास अधिकारी एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी, सदस्य है। निर्वाचन व्यय लेखा रजिस्टर आयोग द्वारा निर्धारित  किए गये प्रारूप पर तैयार कराकर रिटर्निंग अधिकारी को उपलब्ध करा दिये गये है। यह रजिस्टर रिटर्निंग अधिकारी द्वारा प्रतीक आवंटन के  दिन सभी प्रत्याशियों को भी उपलब्ध करा दिये गए हैं।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सभी प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार हेतु व्यय की गयी धनराशि को प्रतिदिन निर्वाचन व्यय लेखा रजिस्टर में दर्ज किया जायेगा तथा निर्वाचन व्यय लेखा की सूचना जनपद स्तर पर गठित कमेटी को प्रत्येक सप्ताह प्रस्तुत की जायेगी।

उन्होंने अवगत कराया कि निर्वाचन व्यय लेखा रजिस्टर में प्रत्याशियों द्वारा विभिन्न मदों में जो धनराशि व्यय की जायेगी उन मदों में व्यय की  जाने वाली दरों का निर्धारण पूर्व में कर दिया गया है।

निर्वाचन समाप्त होने के उपरान्त सभी प्रत्याशियों द्वारा तीन माह के भीतर निर्वाचन से सम्बन्धित  व्यय लेखा रजिस्टर वाउचर सहित निर्धारित प्रारूप पर जनपद स्तर पर गठित समिति को उपलब्ध कराया जायेगा। यदि किसी प्रत्याशी द्वारा  निर्धारित अधिकतम व्यय सीमा से अधिक धनराशि व्यय की गई पाई जाती है तो उसको जमानत धनराशि जब्त कर ली जायेगी।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

नगर निकाय चुनाव मतदान के दिन 04 मई को झांसी में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

Next Story

भ्रष्टाचारियों का भ्रष्टाचार में ही होगा अंत: डॉ़ चंद्रपाल सिंह यादव

Latest from Jhansi

समाज के हर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है केन्द्र व राज्य सरकार:सुधीर सिंह

झांसी।नानक गंज सीपरी बाजार में रत्नेश क्लब द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह का सम्मान किया गया।