इनामी बदमाश गिरफ्तार

झांसी: पुलिस के साथ मुठभेड़ में चार इनामी बदमाश गिरफ्तार

//

झांसी 08 अप्रैल। उत्तर प्रदेश में  झांसी जिले के टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र में बीते दिनों ढुरबई में हुई डकैती कांड में शामिल रहे चार बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया है। पकड़े गये चारों बदमाशों पर 25-25 हजार का इनाम है।

इनामी बदमाश  गिरफ्तार

      पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (एसपीआए) गोपीनाथ सोनी ने आज बताया कि टोडी फतेहपुर पुलिस बड़वार झील के पास चेकिंग और रात्रि गश्त पर थी। तभी गुरसराय की ओर से दो बाइक पर चार संदिग्ध लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा तो बदमाशों ने  फायरिंग शुरू कर दी। इस पर  पुलिस ने भी जवाब में गोली चलाई। मुठभेड़ में तीन बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। वही भाग रहे एक अन्य बदमाश को भी पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया।

इनामी बदमाश  गिरफ्तार
पकड़े गए बदमाशो ने पूछताछ में टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढुरबई में डकैती की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। गिरफ्तार बदमाशों के नाम राजवीर गुर्जर पुत्र भागीरथ निवासी पारसेन थाना बिजौली जनपद ग्वालियर, अरविन्द गुर्जर निवासी पारसेन थाना बिजौली जनपद ग्वालियर, सत्येन्द्र सेन निवासी कराहिया थाना कराहिया जनपद ग्वालिय और कुलदीप गौड़ निवासी पारसेन थाना बिजौली जनपद ग्वालियर मध्य प्रदेश बताए गए हैं। इनमें से कुलदीप को गिरफ्तार किया गया जबकि तीनों के पैरों में गोली लगने से घायल होना बताया गया है।

इनामी बदमाश  गिरफ्तार


चारों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी था। बदमाशों के पास से डकैती के डेढ़ लाख रुपए नगद, डेढ़ किलो चांदी और डेढ़ सौ ग्राम सोना भी बरामद हुआ। वही घायलों मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए भेजा गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर लगाया गया स्वास्थ्य परीक्षण व दवा वितरण शिविर

Next Story

एबीवीपी का कार्यकर्ता अनुशासन व राष्ट्रप्रेम का पर्याय:भानु प्रताप वर्मा

Latest from Jhansi

समाज के हर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है केन्द्र व राज्य सरकार:सुधीर सिंह

झांसी।नानक गंज सीपरी बाजार में रत्नेश क्लब द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह का सम्मान किया गया।