बुंदेलखंड किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी

बुंदेलखंड में खेत तालाब योजना से बढ़ा रबी और खरीफ फसल का रकबा:शाही

//

झांसी 26 फरवरी । झांसी स्थित रानी लक्ष्मीबाई कृषि विश्वविद्यालय में बुंदेलखंड किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने रविवार को आये प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि बुंदेलखंड के किसानों की आय बढ़ाने से लेकर उन्हें अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रदेश की योगी सरकार पूरी तत्परता से काम कर रही है।

प्रदेश कृषि मंत्री ने यहां यहां किसान मेला और कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और इसके बाद आयोजित किसान संगोष्ठी की  पहले सत्र की अध्यक्षता भी की। इसके बाद संवाददाताओं से बातचीत मेंउन्होंने योगी सरकार के द्वारा किसानों के हित में किये गये विभिन्न कार्यों की फेहरिस्त गिनायी। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश के सातों कृषि विज्ञान केंद्रों को जिसमें से छह रानी लक्ष्मीबाई कृषि विश्वविद्यालय में हैं और पांच जनपदों में स्थित ऐसे ही केंद्रों को एक करोड 60 लाख रूपये की योजना दी थी जिसमें से 60 लाख रूपये इन केंद्रों में मशीनरी की स्थापना और बिल्डिंग निर्माण के लिए, एक करोड़ रूपये रिवॉल्विंग फंड के रूप में दिये गये थे ताकि किसानों को उत्पादन की दृष्टि से बीज पैदा करा सकें और उन्हें दे सकें।

श्री शाही ने कहा कि पिछले पांच साल में “खेत तालाब योजना” के तहत 50 प्रतिशत अनुदान देकर इनका निर्माण कराया गया जिससे इन तालाबों में जल संचय कर सिंचाई की सुविधा किसानों के लिए बढ़ायी गयी है। इसी योजना के लाभ हैं कि जिसे बुंदेलखंड में लगभग आठ लाख हेक्टेयर में खरीफ की खेती होती थी वह आज बढकर 11 लाख हेक्टयर पर हो गयी है। इसी तरह 14 लाख हेक्टेयर की खेती बढाकर आज 16 लाख हेक्टेयर से अधिक कर दिया गया है। सरकार ने पूरा पैसा इस योजना को दिया। इसके अलावा जलसंरक्षण का काम हो या सिंचाई की सुविधा दोनों का बढ़ाने का काम किया गया। यह रानी लक्ष्मीबाई कृषि विश्वविद्यालय भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की ही देन है। योगी सरकार के तहत ही एक्सप्रेस वे और डिफेंस कॉरिडोर का काम किया गया है।

मंहगे डीजल के कारण खेत तालाब योजना का लाभ लेने में किसानों को होने वाली परेशानी को लेकर पूछे गये सवाल पर कृषि मंत्री ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में सबसे सस्ता डीजल बिक रहा है। इसी तरह पूरे प्रदेश और विशेष रूप से बुंदेलखंड में खाद की किल्लत को लेकर पूछे गये सवाल को लेकर पूरी तरह से असहज हुए कृषि मंत्री ने कहा कि इसके लिए हमारी सरकार ने बजट में कई प्रावधान किये हैं।
डिफेंस कॉरिडोर के तहत धरातल पर अब तक कुछ प्रभावी नजर न आने को लेकर पूछे गये सवाल पर पर थोड़ा असहज हुए कृषि मंत्री ने दावा किया कि इसके लिए जरूरी भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है। प्रक्रिया की शुरूआत हो चुकी है और आधे से ज्यादा काम पूरे हो चुके हैं।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में अब दूधिया रोशनी में होंगे हॉकी मैच: बोनकर

Next Story

निवाड़ी काॅलेज ग्राउंड में4 मार्च को होगा श्री बागेश्वर सरकार का दरबार: रोशनी यादव

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!