10वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक आर्चरी प्रतियोगता 2023

तीरंदाज़ी के मैदान में पुलिसकर्मियों से लगाये जमकर निशाने

/

झांसी 24 फरवरी । झांसी के 33वीं वाहिनी पीएसी के तीरंदाजी मैदान में आज 10वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक आर्चरी प्रतियोगता 2023 का आगाज हुआ।

तीरंदाजी मैदान में सह आयोजक सेनानायक 33वीं वाहिनी पीएसी के.पी. यादव की अगुवाई में मुख्य अतिथि जोगेंद्र कुमार पुलिस उपमहानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र जनपद  एवं एसएसपी राजेश एस की उपस्थिति में प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम सह आयोजन सचिव/सेनानायक द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा सर्वप्रथम टीमों का परिचय प्राप्त कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिता में भाग ले रहीं टीमें:

प्रतियोगिता में  उत्तर प्रदेश पुलिस के 8 जोन की टीम तथा पीएसी के तीन जोन की टीम सहित कुल 11 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। सभी टीमों द्वारा मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि का अभिवादन किया गया मुख्य अतिथि द्वारा टीमों का मान प्रणाम ग्रहण किया गया। प्रतियोगिता में आगरा जोन, बरेली जोन, गोरखपुर जोन, कानपुर जोन, लखनऊ जोन, मेरठ जोन, प्रयागराज जोन, वाराणसी जोन एवं पीएसी मध्य जोन, पीएसी पश्चिमी जोन, पीएसी पूर्वी जोन  की टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। इस दौरान सभी जोन के टीम मैनेजर क्रमशः उप निरीक्षक स्वतंत्रदेव, उप निरीक्षक सतीश कुमार, उप निरीक्षक कोलाहल यादव, उप निरीक्षक निहाल सिंह सेंगर, उपनिरीक्षक हृदयराम, उप निरीक्षक विनोद त्यागी, उपनिरीक्षक शिवजी त्रिपाठी, विनय यादव, वकील सिंह, अंकित कुमार व शिव नारायण राजपूत उपस्थित रहे।

 10वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक आर्चरी प्रतियोगता 2023

सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता शुरू होने से पूर्व नियमों का पालन करने, सच्ची खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि द्वारा 10वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक आर्चरी (महिला/पुरुष) प्रतियोगता 2023 के शुभारंभ की घोषणा की एवं रंग बिरंगे गुब्बारों को आसमान में छोड़े, उसके उपरांत तीर चला कर प्रतियोगिता को शुरू किया गया। इस प्रतियोगिता में महिला और पुरुष दोनों वर्गों के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। सेनानायक द्वारा मुख्य अतिथि महोदय को महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

इस अवसर पर श्वेता कुमारी पुलिस उपाधीक्षक जनपद झांसी, डॉ़ कर्ण सिंह यादव (सहायक सेनानायक 33वीं बटालियन), देवनारायण यादव (सहायक सेनानायक 42वीं बटालियन) , सूबेदार सैन्य सहायक अरविन्द कुमार राय, सहायक शिविरपाल हरिओम तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में “माई हेल्थ, माई च्वॉइस” विषय पर हुई संगोष्ठी

Next Story

मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में अब दूधिया रोशनी में होंगे हॉकी मैच: बोनकर

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!