आईआईएमए चिकित्सा शिविर

आईआईएमए ने किया चिकित्सा शिविर का आयोजन

//

झांसी 20 फरवरी। झांसी के स्थानीय स्कूल में इंडियन इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन ( आईआईएमए ) का नन्हे बच्चों के हाथों रिबन कटवा कर उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात संगठन के चिकित्सको द्वारा डॉ.के.के. साहू जी के नेतृत्व में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवम स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता हेतु शिविर का आयोजन किया।

आईआईएमए चिकित्सा शिविर

स्वास्थ्य शिविर में दंत रोग चिकित्सक डॉ. उमाकांत अग्रवाल ने बच्चों के दातों का परीक्षण कर दातों को रोगों से बचाव हेतु महत्व पूर्ण जानकारियां दी।

आईआईएमए चिकित्सा शिविर

महिला रोग चिकित्सक डॉ. नीलम आनन्द ने लड़कियों को उम्र के साथ होने वाले हार्मोनल बदलाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी।।

डॉ. शिव कुमार पटेल ने बच्चों के नेत्रों का परीक्षण कर उचित परामर्श दिया।

आईआईएमए चिकित्सा शिविर

उदघाटन समारोह एवम स्वास्थ्य शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित चिकित्सको में डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. देवेन्द्र पटसारिया , डॉ. नितिन गुप्ता, डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता, डॉ. आबिद खान, डॉ.देवेश मनोचा,डॉ. रणजीत सिंह बघेल, डॉ. संजय मोदी, डॉ.विक्रम आनन्द, डॉ. के. के. साहू, डॉ. नीलम आनन्द, डॉ. उमाकांत अग्रवाल, डॉ. शिव कुमार पटेल इत्यादि चिकित्सक मौजूद रहें।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. विक्रम आनन्द ने व आभार डॉ. संजय मोदी ने व्यक्त किया।।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी ने जीता बुंदेलखंड टीचर्स प्रीमियर क्रिकेट लीग का खिताब

Next Story

युवाओं को स्वरोज़गार के लिए काम करने को प्रेरित किया जिलाधिकारी ने

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!