झांसी 18 फरवरी । वीरांगना नगरी झांसी में देवाधिदेव महादेव और माता गौरी के विवाह के प्रतीक महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शनिवार को भव्य शिव बारात का आयोजन किया गया, जिसमें जहां एक ओर पूरी भक्ति और श्रद्धा के साथ श्रद्धालु झूमते गाते निकले तो दूसरी ओर सांप्रदायिक सौहार्द की अद्भुत नजारा भी देखने को मिला।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर विधायक रवि शर्मा के नेतृत्व में भव्य शिव बारात मुरली मनोहर मन्दिर, बड़ा बाजार से शुरू हुई । इसके आगे बड़ा बाज़ार, मालिन चैराहा, जवाहर चैक, मानिक चैक, सिन्धी तिराहा, रानी महल, मिनर्वा चैराहा, सैंयर गेट होते हुए मढिया महादेव मन्दिर पहुंची।
प्राचीनतम मढ़िया महादेव मन्दिर, झांसी की ऐतिहासिक धरोहर एवं हिन्दू आस्था का प्रमुख केन्द्र बन गया है। शिव-बारात में हजारों की संख्या में श्रद्धालु हर-हर महादेव, बम-बम भोले का उद्घोष करते हुए मढ़िया महादेव मन्दिर पहुँचे एवं शिवजी का अभिषेक किया।
सैकड़ों की संख्या में महिलाएँ सिर पर कलश रखकर बारात में सम्मिलित हुई, गाजे-बाजे डीजे, ढ़ोल नगाड़ों के साथ परम्परागत वाद्य यंत्र रमतूला, का विशेष आकर्षण रहा और शिव बारात का स्वरूप नयानाभिराम रहा। नगर के प्रमुख मार्गों से युवाओं की टोलियों का नाच-गा कर निकलना वातावरण को शिवमय बना दिया।
शिवजी की बारात का विभिन्न समाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। मालिनों के चैराहे पर मालियों ने भाव-विभोर होकर पुष्पवर्षा की, जैसे-जैसे बारात आगे बढ़ती जा रही थी, उसी प्रकार शिवजी के बारातियों का स्वागत किया जा रहा था। मिनर्वा चैराहे पर खटीक समाज, कोष्टा समाज, आनंद अग्रवाल के नेतृत्व में अग्रवाल राॅयल क्लब, रानी महल पर जय बुन्देलखण्ड व्यापार मंडल के विजय जैन, राघव वर्मा एवं राय समाज, साहू समाज के मनोज साहू, दीपेश साहू, एवं मिनर्वा के पास उ0प्र0 व्यापार मंडल, महिला व्यापार मंडल ने बारात का स्वागत किया।
शिव बारात जब सैंयर गेट के पास पहुंची तो उस समय जबरदस्त सांप्रदायिक सौहार्द देखने काे मिला जब मुस्लिम समाज के लोगों ने फूलों की वर्षा कर बारात का अद्भुत स्वागत किया गया।
इस अवसर पर शिव बारात में नगर विधायक रवि शर्मा के साथ , सांसद अनुराग शर्मा, महापौर रामतीर्थ सिंघल, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, राष्ट्र भक्त संगठन अध्यक्ष अंचल अड़जरिया अपनी टोली के साथ, अमित साहू, ब्लाॅक प्रमुख चिरगाँव राजकांतेश वर्मा, किरन वर्मा पूर्व महापौर, जगदीश प्रसाद साहू (सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग), संतोष सोनी अभिषेक भार्गव, गोकुल दुबे सभासद, परन शर्मा, संजय पटवारी व्यापारी नेता, संजीव अग्रवाल लाला, पीयुष रावत, दिलीप पाण्डेय, शिव सेना प्रमुख संतोष खटीक, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित जादौन, पिछड़ावर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास कुशवाहा, अनुसूचित जाति मोर्चा कपिल बिरसैनिया, हिन्दू युवा वाहिनी अध्यक्ष संतोष शाक्या, हिन्दू जागरण मंच अध्यक्ष जयदीप खरे, मनमोहन गेंड़ा, मंडल अध्यक्ष अभिषेक जैन, संतराम पेन्टर, जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन पुरोहित, बृजेश मिश्रा, दिलीप पाण्डेय, संतोष साहू व्यापाारी, मनमोहन गेंडा, सभासद अनूप सहगल, जितेन्द्र सिंह बबलू, लखन कुशवाहा, सुनील नैनवानी, रमा, किशोरी रायकवार, बंटी राजा, मुकेश सोनी, प्रदीप नगरिया, मंदिर के पुजारी रामेश्वर प्रसाद उपाध्याय के साथ सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की बारात में सम्मिलित होकर पुण्यलाभ अर्जित किया।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन