सीनियर महिला हॉकी में गोरखपुर व लखनऊ मंडल ने दर्ज की एकतरफा जीत

//
झांसी 10 दिसंबर । वीरांगना नगरी झांसी के मेजर ध्यानचन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय सीनियर महिला प्राइजमनी हॉकी प्रतियोगिता में गोरखपुर व लखनऊ मण्डल की एक तरफा जीत व प्रयागराज, मुरादाबाद, वाराणसी, आगरा की टीमों ने भी जीत दर्ज की।

वर्ष 2022-23 में खेल निदेशालय,उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशानुसार क्षेत्रीय खेल कार्यालय, झांसी के तत्वाधान में पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर दिनांक 09 से 14 दिसम्बर, 2022 तक मेजर ध्यानचन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम, झॉसी पर खेली जा रही राज्य स्तरीय सीनियर महिला प्राइजमनी हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिवस शनिवार को  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक(एसएसपी) राजेश एस के आतिथ्य में आयोजन किया गया।

राज्य स्तरीय सीनियर महिला प्राइजमनी हॉकी प्रतियोगिता

 

इस अवसर पर सर्वप्रथम प्र0 क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी श्री सुरेश बोनकर द्वारा मुख्य अतिथि महोदय को बुके भेटकर स्वागत किया। इस अवसर पर उप क्रीड़ा अधिकारी-श्री राजेश कुमार सोनकर व श्री सुनील कुमार, श्री संजीव सरावगी अध्यक्ष क्रीड़ा भारती, श्री संजय गौतम प्रतियोगिता निदेशक हॉकी उ0प्र0, वरिष्ठ क्रिकेटर श्री ब्रजेन्द्र यादव, श्री विकास वैंध्या जिम ट्रेनर आदि उपस्थित रहे। तदोपरान्त मुख्य अतिथि महोदय द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुये खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

आज खेले गये मैच के परिणाम इस प्रकार रहेः-
ऽ लखनऊ व बस्ती के मध्य ख्ेाले गये मैच में लखनऊ 14-0 गोल से विजयी रही। लखनऊ की ओर से सर्वाधिक गोल कु0 स्वर्णिका ने 3 गोल, कु0 मनीषा पटेल, कु0 तृप्ती मिश्रा कु0 खुशी राठौर, कु0 पूजा कुमारी व कु0 श्रृद्धा ने 2-2 गोल किये।
ऽ प्रयागराज व बरेली के मध्य खेले गये मैच में प्रयागराज 2-0 गोल से विजयी रही। प्रयागराज की ओर से कु0 ईशा कुमारी व कु0 शैल रावत ने 01-01- गोल किये।
ऽ गोरखपुर व अलीगढ़ के मध्य ख्ेाले गये मैच में गोरखपुर 12-0 गोल से विजयी रही। गोरखपुर की ओर से सर्वाधिक गोल कु0 पूर्णिमा यादव ने हैट्रिक लगाते हुये 03 गोल किये। 03 गोल ने कु0 गिन्नी ए.बी., 02-02 गोल कु0 वन्दना पटेल व कु0 पुष्पांजली ने किये।
ऽ मुरादाबाद व अयोध्याजी के मध्य खेले गये मैच में दोनो ही टीमें 1-1 गोल से बराबरी पर रही। अयोध्या की ओर कु0 निशा खातून व मुरादाबाद की ओर से कु0 मुस्कान सागर ने 1-1 गोल किया।

राज्य स्तरीय सीनियर महिला प्राइजमनी हॉकी प्रतियोगिता
ऽ मिर्जापुर व मेरठ के मध्य ख्ेाले गये मैच में मेरठ ने 4-0 गोल से विजयी रही। मेरठ की ओर से सर्वाधिक कु0 मानसी ने 03 गोल।
ऽ वाराणसी व सहारनपुर के मध्य ख्ेाले गये मैच में सहारनपुर 4-1 गोल से विजयी रही, जिसमें कु0 ईशा चावना, कु0 दीपा, कु0 मीना देवी व कु0 ममता ने 1-1 गोल किया। वाराणसी की ओर एक मात्र गोल कु0 रिया ने किया।
ऽ देवीपाटन की टीम न आने के कारण झॉसी की टीम को वॉक ओवर दिया गया।
ऽ आगरा व चित्रकूटधाम’बॉदा’ के मध्य ख्ेाले गये में आगरा 2-0 गोल से विजयी रही। विजेता टीम की ओर से सर्वाधिक 02 गोल कु0 शिखा ने किये।

राज्य स्तरीय सीनियर महिला प्राइजमनी हॉकी प्रतियोगिता

मैचों के निर्णायक के रूप में  सुनीता तिवारी झांसी,  संतोष सिंह लखनऊ, ताजमुल्ल एच.जैदी मेरठ,  रश्मि सिंह बलरामपुर,  रूपेन्द्र सिंह झांसी,  जावेद खांन झांसी,  सैय्यद अली झांसी,  मधु आगरा, गौतम मिर्जापुर रहे।
प्रतियोगिता प्रभारी  राजेश कुमार सोनकर, उप क्रीड़ा अधिकारी रहे।

दिनांक 11 दिसम्बर 2022 को खेले जाने वाले मैचों का विवरण इस प्रकार हैंः-
प्रातः 08ः00 बजे गोरखपुर बनाम अयोध्याजी
प्रातः 09ः00 बजे आजमगढ़बनाम अलीगढ़
प्रातः 10ः00 बजे वाराणसी बनाम मेरठ
प्रातः 11ः00 बजे मिर्ज़ापुर बनाम सहारनपुर
अपरान्ह् 12ः00 बजे आगरा बनाम देवीपाटन’गोण्डा’
अपरान्ह् 01ः30 बजे प्रयागराज बनाम बस्ती
अपरान्ह् 02ः30 बजे कानपुर बनाम सहारनपुर
अपरान्ह् 03ः30 बजे गोरखपुर बनाम आजमगढ़

वैभव सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

महिला ने ट्रेन कोच में दिया बच्चे को जन्म

Next Story

निकाय चुनाव में एक के बाद एक पत्रकार ठोंक रहे हैं ताल

Latest from Jhansi

समाज के हर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है केन्द्र व राज्य सरकार:सुधीर सिंह

झांसी।नानक गंज सीपरी बाजार में रत्नेश क्लब द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह का सम्मान किया गया।