त्रिपुरा हेरिटेज फेस्ट में बिखरे बुंदेलखंडी रंग

त्रिपुरा हेरिटेज फेस्ट में बिखरे बुंदेलखंडी ढिमरियाई नृत्य के रंग

//

गांधी आश्रम ढाका बांग्लादेश के निदेशक भी रहे उपस्थित

झांसी 23 नवंबर । त्रिपुरा सरकार के सहयोग से युवा विकास केंद्र द्वारा राजधानी अगरतला में चल रहे हेरिटेज फेस्ट 2022, राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के तीसरे दिन बुधवार को बुंदेलखंड विश्वविद्याल के विद्यार्थियों ने बुंदेली लोकनृत्य “ ढिमरियाई” की मोहक प्रस्तुति देकर देश भर से आये प्रतिभागियों और  स्थानीय दर्शकों सहित बांग्लादेश से आए हुए प्रतिनिधियों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर पड़ोसी देश बांग्लादेश के ढाका स्थित गांधी आश्रम के निदेशक राहा नाहा कुमार ने बुंदेली नृत्य की प्रशंसा करते हुए लोककला एवं संस्कृति को भारत की आत्मा बताया। कार्यक्रम में युवा विकास केंद्र के निदेशक देवाशीष मजूमदार, त्रिपुरा सरकार के सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर तपन लोध, मुख्य प्रशिक्षक विनय गुप्ता, रज्जू भैया प्रयागराज राज्य विश्वविद्यालय की सहायक आचार्य डॉ कविता गौतम, सामाजिक कार्यकर्ता पिंकू दास, मनीष भाई सहित 18 राज्यों के प्रतिभागी उपस्थित रहे।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के सांस्कृतिक दल में सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ मुहम्मद नईम, शिक्षक अंकुर चाचरा, इकरा खानम, चंचल तिवारी, अनुष्का समाधिया, खुशी मल्होत्रा, मुस्कान, श्रेया, कनुप्रिया, पारस वर्मा, साहिल प्रजापति, दीपक सिंह, अनिकेत, अंजुल, राघवेंद्र सिंह, सौरभ आजाद, ऋषभ पाराशर, हर्षवर्धन समेले शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

ड्रै्गन फ्रूट बनेगा बुंदेली किसानों की नैया का खेवैया

Next Story

हुनरबाज़ों का हुनर देखकर विस्मित हूं: डॉ़ रेखा त्रिपाठी

Latest from Jhansi

झांसी:उ.प्र. लोक सेवा आयोग प्रयागराज की परीक्षा में बैठे 9543 अभ्यर्थी, 13443 रहे अनुपस्थित

झांसी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज परीक्षा आयोजित परीक्षा सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा)