विश्व धरोहर सप्ताह का शुभारंभ

बरूआ सागर किले में हुआ विश्व धरोहर सप्ताह का शुभारंभ

/

झांसी 19 नवंबर। उत्तर प्रदेश की वीरांगना नगरी झांसी के बरूआसागर में स्थित किले से आज विश्व धरोहर सप्ताह का शुभारंभ  किया गया।

इस अवसर पर  महारानी लक्ष्मीबाई के ग्रीष्कालीन महल बरूआ सागर के किले में  विभिन्न देशों से आए विदेशी सैलानियों ने विश्व धरोहर सप्ताह का शुभारंभ किया।

 विश्व धरोहर सप्ताह का शुभारंभ

कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय, झांसी, इंटैक ललितपुर चैप्टर तथा बुन्देलखण्ड इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व शोध समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालय के छात्र छात्राओं को किले का भ्रमण कराया गया और अपनी धरोहर के बारे में जागरूक किया गया।

सभी आगंतुकों का प्रभारी क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ मनोज कुमार यादव तथा इंटैक ललितपुर चैप्टर के संयोजक संतोष कुमार शर्मा ने किया। कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालयों के छात्र -छात्राओं, शिक्षक गण तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुकेश कुमार, केशव लाल, रही राम आदि ने सहयोग प्रदान किया

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

लक्ष्मीव्यायाम मंदिर के पुरातन छात्रों ने किया रानी लक्ष्मीबाई को याद

Next Story

रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर निकाली गयी “ रन फॉर रानी ”

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!