जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा:
जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने प्रधान, विधान और संविधान शब्दों की व्याख्या करते हुए कहा कि जिस प्रकार किसी संस्था के संचालन के लिए प्रधान, परिवार और समाज के लिए विधान तथा देश के सुचारु संचालन के लिए संविधान आवश्यक है, उसी प्रकार संविधान राष्ट्र की एकता और व्यवस्था का आधार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा साहब के सपनों का भारत बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। आज भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और विश्व में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।
डॉ. बाबूलाल तिवारी ने कहा:
मुख्य वक्ता एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी ने कहा कि बाबा साहब ने देश को ऐसा संविधान दिया, जो सभी वर्गों को समान अधिकार और अवसर प्रदान करता है। उनके विचारों ने भारत में व्यापक लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव मजबूत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की शक्ति और प्रतिष्ठा विश्व स्तर पर बढ़ रही है।
जिला महामंत्री विकास कुशवाहा ने कहा:
जिला महामंत्री विकास कुशवाहा ने कहा कि बाबा साहब का संविधान देश के सभी नागरिकों को एक सूत्र में बांधने का काम करता है। कार्यक्रम संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष रानू देवलिया एडवोकेट ने कहा कि देश विरोधी ताकतों का मुकाबला करने और संविधान की भावना को समझने के लिए सभी को बाबा साहब के साहित्य का अध्ययन करना चाहिए। अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित खटीक ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों और वंचितों के कल्याण के लिए काम कर रही है।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्रों पर पुष्पार्चन कर किया गया। इसके बाद मंचासीन अतिथियों का संजीव अग्रवाल, विनीत खटीक, अभिषेक जैन, ज्योति पटैरिया, किरन गौतम, अनुराग अहिरवार और रविन्द्र सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। संचालन रानू देवलिया ने किया तथा आभार अमित खटीक ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम के बाद जिला उपाध्यक्ष रानू देवलिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों ने कचहरी स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान रानू देवलिया ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों को आवास, जरूरतमंदों को सस्ता ऋण, शौचालय और आयुष्मान कार्ड जैसी सुविधाएं देकर बाबा साहब के समानता और सामाजिक न्याय के विचारों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन
