एफडीए का छापा

पानी की बोतलों पर एफडीए का छापा, 2151 बोतलें जब्त

//

झांसी। मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने रक्सा क्षेत्र में पाली पहाड़ी स्थित श्री बालाजी बेवरेज पर छापा मारकर बिसरोली ब्रांड की दो लीटर वाली 2151 पानी की बोतलें सीज कर दीं।

जांच में पानी की बोतलें झांसी के बजाय ललितपुर जनपद के खाद्य लाइसेंस पर पैक किए जाने की अनियमितता सामने आई। टीम ने पानी के नमूने संग्रहित कर प्रतिष्ठान को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की।

सहायक आयुक्त खाद्य पवन कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी गौरांग राठी के निर्देश पर जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विश्वविद्यालय क्षेत्र में मोबाइल फूड सेफ्टी लैब के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही डोम-24 उपकरण से खाद्य कारोबारियों के यहां तलने में इस्तेमाल होने वाले तेल की गुणवत्ता की जांच की गई।

उन्होंने बताया कि खाद्य कारोबारियों के लिए लाइसेंस अथवा पंजीकरण अनिवार्य है। बिना लाइसेंस कारोबार करने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत छह माह तक कारावास और पांच लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा टीम के सदस्य मौजूद रहे।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

संविधान गौरव दिवस पर भाजपा ने किया दीपदान

Next Story

वृद्ध ने लगाया 25 लाख की ठगी का आरोप, एसएसपी से मांगा न्याय

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!