संविधान गौरव दिवस

संविधान गौरव दिवस पर भाजपा ने किया दीपदान

//

झांसी। संविधान गौरव दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से बुंदेलखंड कॉलेज परिसर में स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किए और उनके योगदान को याद करते हुए संविधान के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह एवं कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके राय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। दोनों ने बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष दीपदान कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष रानू देवलिया एडवोकेट ने आयोजन का संचालन किया। इस अवसर पर संजीव अग्रवाल, विनीत खटिक, संतराम पेंटर, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित खटीक, पुरुकेश अमरया, अनुराग अहिरवार, अनुराग पाखरे और सुनील पाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। अंत में संयोजक रानू देवलिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी रेल मंडल में उत्तर मध्य रेलवे का पहला मीडिया सेल शुरू

Next Story

पानी की बोतलों पर एफडीए का छापा, 2151 बोतलें जब्त

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!