कांग्रेस

दिल्ली रैली में हिस्सा लेने झांसी से पहुंचेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

//

झांसी। महानगर में शहर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित महारैली की तैयारियों पर चर्चा हुई। कांग्रेस नेताओं ने झांसी से सैकड़ों कार्यकर्ताओं को रैली में शामिल कराने का भरोसा दिलाया।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक राहुल राव मुख्य अतिथि रहे। बुंदेलखंड के वरिष्ठ नेता गुड्डू राजा सिंह बुंदेला, राहुल रिछारिया और जिला अध्यक्ष देशराज रिछारिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

राहुल राव ने कहा कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के माध्यम से मतदाता अधिकारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर जनजागरूकता बढ़ाई जाएगी। मतदान का अधिकार लोकतंत्र की बुनियाद है और प्रत्येक पात्र नागरिक के वोट का सम्मान सुनिश्चित होना चाहिए। उन्होंने मतदाता सूची से जुड़े सवालों का पारदर्शी तरीके से समाधान करने तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।उन्होंने कार्यकर्ताओं से एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

बैठक में गुड्डू राजा सिंह बुंदेला, राहुल रिछारिया, जिला अध्यक्ष देशराज रिछारिया और शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता सहित अन्य नेताओं ने भी विचार रखे। नेताओं ने संयुक्त रणनीति बनाकर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने का भरोसा दिलाया। बैठक को अभियान के तहत संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बैठक का संचालन शाहनवाज खान ने किया। अंत में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

37 केंद्रों पर 21 हजार से अधिक अभ्यर्थियों  ने दी पीईटी परीक्षा  

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!