स्पेशल ट्रेन

त्योहारों पर झांसी से  होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन

/
झांसी । दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नागपुर-समस्तीपुर-नागपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी  स्टेशन पर भी ठहरेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन कुल चार-चार फेरे लगाएगी।

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 01207 नागपुर-समस्तीपुर स्पेशल 21 अक्टूबर से 11 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को नागपुर से सुबह 10:40 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन रात 10:30 बजे झांसी  पहुंचेगी और 10:35 बजे रवाना होकर कानपुर, ऐशबाग, गोंडा, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर होते हुए रात 11:45 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 01208 समस्तीपुर-नागपुर स्पेशल 23 अक्टूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को समस्तीपुर से रात 3 बजे रवाना होगी। ट्रेन उसी दिन रात 10:30 बजे झांसी  पहुंचेगी और 10:35 बजे नागपुर के लिए रवाना होगी। शनिवार सुबह 11:30 बजे नागपुर पहुंचेगी।

स्पेशल ट्रेन में कुल 18 आईसीएफ डिब्बे लगाए जाएंगे। इनमें छह स्लीपर, छह सामान्य श्रेणी, चार थर्ड एसी और दो एसएलआरडी डिब्बे शामिल होंगे। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की वास्तविक स्थिति की जानकारी 139 या एनटीईएस के माध्यम से प्राप्त करने की अपील की है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

गैंगस्टर एक्ट में दोषी को तीन साल की सजा

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!