युवती को मारी गोली

सिद्धेश्वर नगर में दिन- दहाड़े युवती को मारी गोली , प्रेमी पर हत्या का शक

//

झांसी। महानगर में सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सिद्धेश्वर नगर में बुधवार को करीब 19 वर्षीय युवती को एक युवक ने घर के अंदर घुसकर गोली मार दी।   युवती की गोली लगने से मौत हो गई। घर के अंदर हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।युवती को मारी गोलीघटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

युवती को मारी गोलीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के मुताबिक, मृतका के पिता सोनू ने पुलिस को बताया कि एक युवक उनकी बेटी से प्रेम करता था। परिजनों ने युवती का विवाह कहीं और तय कर दिया था, जिससे युवक नाराज था। आशंका है कि युवक दीवार के सहारे घर के पिछले रास्ते से अंदर दाखिल हुआ और युवती को गोली मारकर फरार हो गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की हैं। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस ने प्रथम दृष्ट्या मामले को फायर आर्म इंजरी से जुड़ा माना है।

एसएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि होगी। पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

 इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक चुनाव में 15 नामांकन वैध, चार निरस्त

Next Story

स्नातक चुनाव: दो के नाम वापसी के बाद 13 प्रत्याशी मैदान में

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!