झांसी रेलवे स्टेशन

झांसी रेलवे स्टेशन पर 130 यात्रियों पर कार्रवाई , वसूला एक लाख से अधिक का जुर्माना

झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ बुधवार को विशेष फोर्ट्रेस चेक अभियान चलाया गया। जांच के दौरान बिना टिकट, अनियमित यात्रा करने तथा गंदगी फैलाने वाले कुल 130 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनसे रेलवे ने 1,09,580 रुपये का जुर्माना वसूल किया।झांसी रेलवे स्टेशनमंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशन तथा मंडल वाणिज्य प्रबंधक पंकज कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वारों पर सघन टिकट जांच की गई।

अभियान के दौरान टिकट जांच कर्मियों के साथ रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को सभी प्रमुख प्रवेश-निकास द्वारों पर तैनात किया गया। बिना वैध टिकट किसी व्यक्ति को स्टेशन परिसर में प्रवेश अथवा बाहर निकलने नहीं दिया गया। सघन जांच के चलते टिकट खिड़कियों पर यात्रियों की भीड़ भी नजर आई।झांसी रेलवे स्टेशन

28 ट्रेनों में सघन जांच:

अभियान के दौरान अंत्योदय एक्सप्रेस, पंजाब मेल, ग्वालियर-बरौनी मेल, झेलम एक्सप्रेस, ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस, प्रयागराज-ग्वालियर एक्सप्रेस और झांसी-बांदा मेमू समेत कुल 28 ट्रेनों में सघन जांच की गई। सभी ट्रेनों के महिला और दिव्यांग कोचों की भी विशेष रूप से जांच की गई।

रेलवे अधिकारियों की अपील:

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें और रेलवे परिसर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। मंडल रेल प्रशासन के अनुसार यात्रियों की सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के विशेष जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक मनोहर लाल मीणा, अशोक त्रिपाठी, अरुण सचान, राजेंद्र सिंह, रमेश कुमार और मनीष अग्रवाल सहित आरपीएफ के जवान मौजूद रहे।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी पुलिस विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस

Next Story

जन्मजात कटे होंठ एवं तालु की समस्या से पीड़ित बच्चों की होगी निःशुल्क सर्जरी

Latest from बुंदेलखंड

error: Content is protected !!