युवक को मारी गोली

रेस्टोरेंट में खाना खा रहे युवक को मारी गोली, हुई मौत

झांसी। महानगर में नवाबाद थाना क्षेत्र में इलाइट चौराहे के पास स्थित मेड किचिन रेस्टोरेंट में साथियों के साथ खाना खा रहे युवक को अज्ञात हमलावर ने कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार गुरसराय निवासी संजय सिंह रविवार रात करीब नौ बजे अपने चार साथियों के साथ रेस्टोरेंट में खाना खा रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा और संजय की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली चला दी। गोली मारने के बाद हमलावर दूसरे रास्ते से फरार हो गया। गोली की आवाज से रेस्टोरेंट में भगदड़ मच गई।

सूचना मिलते ही एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल संजय को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए।

एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि घटना के शीघ्र खुलासे के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही हमलावर की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। मामले में अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

 पुलिस ने चोरी के ऑटो और तमंचे के साथ आरोपी दबोचा

Next Story

‘छात्रों के दबाव में झुकी सरकार’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर झांसी में विपक्ष ने बांटी मिठाई

Latest from बुंदेलखंड

error: Content is protected !!