महेंद्र कुमार सिंह

विरोधियों का षड्यंत्र नहीं होगा सफल, जनता मोदी-योगी के साथ : महेंद्र कुमार सिंह

//

झांसी । वीरांगना नगरी झांसी में भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में हिस्सा लेने आए पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश भाजपा प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के जुटने पर खुशी जताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह, जोश तथा हौसला देकर देख कर साफ है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर कमल का फूल खिलेगा और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।महेंद्र कुमार सिंहराजधानी दिल्ली में छात्र आंदोलन से निपटने को लेकर सरकार की नाकामयाबी और इसका प्रभाव 2027 के चुनाव पर पडने की संभावना को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में श्री सिंह ने ऐसी किसी भी संभावना को पूरी तरह से दरकिनार करते हुए दावा किया कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ खड़ी है ।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विरोधी पार्टियों षड्यंत्र कर रही हैं लेकिन जनता पूरी तरह से भाजपा के साथ है । आने वाले समय में देश और प्रदेश दोनों जगह ही पार्टी को जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और पार्टी का कार्यकर्ता पूरी तरह संकल्पित होकर संगठन के लिए काम कर रहा है।

महेंद्र कुमार सिंह ने दावा किया कि आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी का है। देश और प्रदेश दोनों जगहों पर पार्टी को जनता का समर्थन मिल रहा है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर उत्तर प्रदेश में कमल का फूल खिलेगा।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में ‘बुंदेली वसुधा’ और फाइन आर्ट फेयर-2026 का पोस्टर लॉन्च

Next Story

श्री कुंज बिहारी जू सरकार के दरबार में सजा भव्य फूल बंगला, विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

Latest from Jhansi

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में ‘बुंदेली वसुधा’ और फाइन आर्ट फेयर-2026 का पोस्टर लॉन्च

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के ललित कला संस्थान द्वारा आयोजित होने वाली ‘बुंदेली वसुधा’ कार्यशाला और फाइन

error: Content is protected !!