ऑनलाइन सट्टेबाजी

ऑनलाइन सट्टेबाजी एप का सर्वर उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

//

झांसी। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नवाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह से जुड़े एक सर्वर प्रदाता को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन एवं एक लैपटॉप बरामद किया गया है।ऑनलाइन सट्टेबाजीपुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शिवेश चव्हाण पुत्र अशोक चव्हाण निवासी इंदौर, मध्य प्रदेश है। आरोपी ऑनलाइन सट्टेबाजी एप के संचालन के लिए सर्वर उपलब्ध कराने का कार्य करता था। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी के निर्देशन में की गई।

जांच के दौरान पुलिस को डीबीएमडब्ल्यू99 डॉट कॉम एवं गोराहएच247 डॉट कॉम नामक डोमेन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालन की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को इलाहाबाद बैंक चौराहे से झांसी होटल के बीच गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क में अपनी भूमिका स्वीकार की है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई है।

ख़ास बातें:

आईपीएल मैचों पर चल रहा था ऑनलाइन सट्टा
सर्वर उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार
दो मोबाइल फोन व एक लैपटॉप बरामद
नवाबाद पुलिस की कार्रवाई
अन्य आरोपियों की तलाश जारी

बरामद सामान:

◆ एक एएसयूएस कंपनी का लैपटॉप
◆ दो मोबाइल फोन
◆ ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े डिजिटल साक्ष्य

पुलिस की जांच में सामने आए नाम:

◆ डीबीएमडब्ल्यू99 डॉट कॉम
◆ गोराहएच247 डॉट कॉम

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

Next Story

जिला कारागार झांसी में लीगल हेल्प डेस्क शुरू

Latest from Jhansi

दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ के उत्तर प्रदेश संयोजक बने पत्रकार कुंदन सोलंकी

झांसी। दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ, वृंदावन धाम मथुरा द्वारा समाज सेवा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में

error: Content is protected !!