झांसी।आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी झांसी के आदेश पर गठित समिति द्वारा आज बड़ी कार्रवाई की गई।

समिति के अध्यक्ष उमेश चंद्र पांडेय (उप आबकारी आयुक्त) तथा सदस्य मनीष कुमार (जिला आबकारी अधिकारी), गोपेश तिवारी (उप जिलाधिकारी सदर) के निर्देशन में नामित अधिकारियों की उपस्थिति में थोक अनुज्ञापन विदेशी मदिरा से संबंधित अवशेष शराब का विनष्टीकरण किया गया।
इस दौरान वर्ष 2025-26 की विभिन्न ब्रांडों की कुल 174 पेटियां (3684 बोतल) विदेशी मदिरा एवं वाइन, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई गई, को नियमानुसार नष्ट किया गया।
कार्यवाही के समय नायब तहसीलदार सदर मुकेश कुमार, आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव व अन्य आबकारी स्टाफ मौजूद रहे। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई।
शराब का विनष्टीकरण थोक अनुज्ञापन धारक ऋषि जायसवाल के अधिकृत प्रतिनिधि बृजेश कुमार एवं उनके कर्मचारियों द्वारा संयुक्त समिति के समक्ष किया गया।
खास बातें:
* 12 लाख कीमत की शराब नष्ट
* पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी
* अधिकारियों की संयुक्त निगरानी में कार्यवाही
