नारी शक्ति वन्दन

नारियों को सशक्त करने के लिए सच्चा और सशक्त प्रयास है नारी शक्ति वन्दन : पूनम शर्मा

//

झांसी । अंतर्राष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित और आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सहयोग से “नारी शक्ति वन्दन” कार्यक्रम सम्पन्न

हुआ । नारी शक्ति वन्दन प्रथम सत्र में अपरान्ह “रामायण स्त्री चरित्र और वर्तमान नारी शक्ति वन्दन” विषयक संगोष्ठी अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा की अध्यक्षता में बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. पुनीत बिसारिया, वरिष्ठ कवि साहित्यकार डॉ प्रताप नारायण दुबे, वरिष्ठ रंगकर्मी अभिनेता देवराज चतुर्वेदी, डॉ सुधा रिछारिया, प्राचार्या अलका नायक ने रामायण स्त्री पात्रों से संदर्भित समग्र सारगर्भित विचार रखे । संयोजिका डॉ अपर्णा चौबे ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर बैच अलंकरण और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।

तत्पश्चात संभाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने रामायण के विभिन्न  स्त्री चरित्र पर सार्थक विचार प्रस्तुत किए तत्पश्चात निर्णायक मण्डल ने उत्कृष्ट प्रस्तुति हेतु प्रथम साक्षी मिश्रा, द्वितीय जाह्नवी, तृतीय वैष्णवी को घोषित कर प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया, अन्य सहभागी छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार दिया गया । नारी शक्ति वन्दनद्वितीय सत्र में सायंकाल सांस्कृतिक संध्या का आयोजन पूनम अनुराग शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष फिक्की (फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स ऐंड इंडस्ट्रीज) केमुख्य आतिथ्य और भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह, प्रियंका साहू, पूर्व उप सभापति, नगर निगम  भाजपा नेत्री अपर्णा दुबे, नीता अवस्थी, रेलवे कर्मचारी नेता संजीव नायक, वरिष्ठ रंगकर्मी फिल्म अभिनेता आरिफ शहडोली, अभिनेता सुन्दर लिखार, फिल्म लाइन प्रोड्यूसर मनोज शर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ ।

दीप प्रज्वलन पश्चात छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और स्वागत भाषण प्राचार्या प्रो. अलका नायक ने दिया ।  तत्पश्चात महाविद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए । काव्यार्चन में आमंत्रित कवियों डॉ बृजलता मिश्रा, सपना बबेले, प्रगति शंकर सहाय,  आरजू अग्रवाल, डॉ राजेश तिवारी “मक्खन”, श्री वैभव दुबे आदि ने रामायण के स्त्री पात्रों और वर्तमान परिवेश में नारी सशक्तिकरण को काव्यरचना द्वारा प्रस्तुत कर दर्शकों की वाहवाही लूटी ।

तत्पश्चात नाट्य प्रस्तुति लघु नाटक ‘शबरी की प्रतीक्षा” महेंद्र वर्मा द्वारा लिखित और निर्देशित प्रस्तुत हुई जिसमें राघवेंद्र सिंह, महेंद्र वर्मा, नीलम गुप्ता, शुभी दुबे, आकाश आदि ने भावप्रवण अभिनय द्वारा दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया ।

संचालन संस्थान समन्वयक संजय तिवारी राष्ट्रवादी ने किया औरआभार प्रदर्शन कार्यक्रम संयोजिका डॉ अपर्णा चौबे ने व्यक्त किया ।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

बीड़ी मजदूर को 85 हजार का जलकर बिल, कांग्रेसी भड़के; आंदोलन की चेतावनी

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!