विश्व कला दिवस

विश्व कला दिवस पर सम्मानित हुए विभिन्न विधाओं के कलाकार

//

झांसी | बुंदेलखंड में झांसी में संस्कार भारती एवं बुंदेलखंडी गम्मत मंडल कचहरी के तत्वाधान में विश्व कला दिवस की पावन बेला पर पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय ग्रामीण राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य में तथा मुख्य संचालक सीताराम कुशवाहा के संयोजन में विभिन्न विधाओं के कलाकारों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न हुआ ।विश्व कला दिवस

यहां श्री गणेश सत्संग भवन बाहर खंडेराव गेट में आयोजित कार्यक्रम में संस्कार भारती प्रदेश महामंत्री नरेश चंद्र अग्रवाल, सराफा बाजार व्यापार मण्डल के नव निर्वाचित अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, डॉ अशोक गोस्वामी, इंजी मोहनलाल सिंगरिया, पार्षद लखन कुशवाहा, पार्षद देवी पहलवान पार्षद, संजय कुमार, राकेश तिवारी विशिष्ट अतिथि रहे ।

कार्यक्रम किशन सोनी संस्कार भारती की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि द्वारा दीप जलाकर संस्कार भारती ध्येय गीत के साथ प्रारंभ हुआ । डॉ अशोक गोस्वामी और केशव तबला वादक की संगत में सुंदर भजन की प्रस्तुति हुई ।

भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ मे अकादमी के स्वर्ण जयंती समारोह में उत्तर प्रदेश राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा सम्मानित वरिष्ठ रंगकर्मी एवं तरकश लोककला एवं जनकल्याण समिति के निदेशक महेंद्र वर्मा का विशेष सम्मान उनकी पूरी टीम के साथ किया गया ।

मूर्ति कला अंतर्राष्ट्रीय कलाकार शिवचरण चौधरी, यशवंत जोशी, प्रताप सिंह,संतोष सिंह राजपूत ,उमा चरण कुशवाहा, संगीत में वरिष्ठ कलाकार रामकिशन यादव शास्त्री, समीर भालेराव शास्त्रीय संगीतकार, केशव तबला वादक, रवि तिवारी हंगामा, साहित्य में डॉ बृजलता मिश्रा, निहालचंद शिवहरे, साकेत सुमन चतुर्वेदी, चित्रकला में कामिनी बघेल, किशन सोनी, विकास वैभव, अलख साहू , विजय करौलिया,सुमन द्विवेदी, अन्य कलाकारों में अतर सिंह, प्रवीण गुप्ता चित्रकार, अमर लखेरा कत्थक, सतीश खरें गायक, संतराम गायक टाकोरी, किरण बावरिया चित्रकला अजू लता गुप्ता, केशवानंद कुशवाहा गायक, बिरजू कुशवाहा, महेश चंद्र कुशवाहा, डॉ महेंद्र, ऋषि कुशवाहा ढोलक वादक, मनु एवं मुनि, हरिराम कुशवाहा, रविंद्र अग्रवाल, इं प्रेम कुमार प्रजापति, हलीम खान आदि कलाकारों को शॉल, अंगवस्त्र और प्रमाण पत्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम का संचालन सर्वहित सर्वोपरि जनकल्याणकारी संस्थान अध्यक्ष संजय राष्ट्रवादी ने किया । अंत में कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सीताराम कुशवाहा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया ।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश राजपूत को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Next Story

निर्माणाधीन मकान में चल रहे संगठित जुआ गिरोह का भंडाफोड़, 12 जुआरी गिरफ्तार

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!