झांसी। महानगर ने कांग्रेसियों ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं पवन खेड़ा के खिलाफ आपत्तिजनक बयान को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला फूंका।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में असम के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया । उक्त अवसर पर शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री व नेता आए दिन किसी न किसी कांग्रेसी नेता पर गलत तरह की टिप्पणियां करते रहते हैं लेकिन अब इस तरह की गलत बयान बाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी आज हम लोगों ने असम के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका है और सरकार से यह मांग करते हैं कि वह अपनी पार्टी के ऐसे नेताओं पर लगाम लगाने का काम करें अन्यथा हम कांग्रेसी अब चुप नहीं बैठेंगे और अगर भारतीय जनता पार्टी अपने नेताओं पर कार्रवाई नहीं करती है तो एक बड़ा उग्र आंदोलन हम सभी लोग करेंगे।
इस दौरान राजकुमार सेन, वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ,पार्वती चौधरी, सोम त्रिवेदी ,एम सी वर्मा ,शैलेश चतुर्वेदी ,अशोक कौशल ,मनोज तिवारी संकल्प अग्रवाल, राजेश रानी, दिनेश कुमार वर्मा ,सोहन तिवारी ,सूरज प्रकाश राय, नीरज सेन, इदरीस खान ,मुन्ना, रजनी शाक्य, दिव्यांश चौधरी समेत अनेकों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन
