झांसी । वीरांगना नगरी झांसी में श्री हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, इस अवसर पर सुबह से ही हनुमान मंदिरों के भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया और देर शाम तक विभिन्न कार्यकर्मों का आयोजन किया गया ।

नगर के प्रमुख सखी हनुमान मंदिर में सुबह 4:00 से मंगला आरती शुरू हुई और जिसकी मंगला आरती के पश्चात सभी को प्रसाद वितरण किया गया । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आकर श्री हनुमान जी के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया । मंदिर के महंत महामंडलेश्वर महंत नागा महात्मा जी महाराज ने बताया कि सखी हनुमान मंदिर पूरे विश्व का एकमात्र ऐसा मंदिर है जिसमें सखी रूप में हनुमान जी महाराज विराजमान है । मंदिर के मुख्य पुजारी रमन दास जी महाराज ने बताया कि मंदिर में समान रूप से हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंगलवार और शनिवार व प्रत्येक दिन आते हैं लेकिन हनुमान जी के जन्मोत्सव के अवसर पर लाखों की संख्या में यहां भीड़ होती है और हनुमान जी एक ऐसा स्थान है जहां पर पूरे देश से अलग तरह का सिंगर और आरती की जाती है ।
बड़ागांव गेट (पुलिस चौकी) स्थित श्री हनुमान मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर प्रात: 4.30 बजे हनुमान जी का महाभिषेक कर जन्म की महाआरती पं. कालीचरन जारौलिया ने की। हनुमान जी का मनमोहक श्रृंगार एवं आकर्षक विद्युत छठा से मंदिर परिसर जगमगा उठा। प्रातः स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुत किये गये जिसमें दुनिया चले न श्रीराम के बिना, राम जी चलें न हनुमान बिना, हनुमान लला तेरी महिमा अपार है आदि भजनों को भक्तों ने खूब सराहा । सांयकाल संगीतमय सुन्दरकाण्ड का पाठ एवं बुन्देलखण्ड के जाने-माने कलाकार राजेंद्र सिंह गुर्जर द्वारा भजन संध्या में मनमोहक भजन प्रस्तुत कर श्रोत्राओं को आनन्दविभोर किया बाद में प्रसाद वितरण किया गया।

अंजनी पुत्र केसरी नंदन पवनसुत हनुमान जी का प्राकट्य उत्सव भक्ति एवं श्रद्धापूर्वक धूमधाम से मनाया गया। गोविंद चौराहा, बाहर सैयर गेट मौनी बाबा स्थित प्राचीन सिद्ध स्थल श्री 1008 श्री संकट मोचन हनुमान जी मंदिर में गुरुवार प्रातः 4:30 बजे मंगला आरती उपरांत 10 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
इस अवसर पर पुजारी रवि प्रकाश ,ममता चौरसिया, सुमन चौरसिया,अरुण चौरसिया,वृंदावन चौरसिया ,प्रिंस चौरसिया,पिंकी चौरसिया,काजल, अशोक झा,रामबाबू साहू ,प्रदीप सरावगी,संजीव अग्रवाल लाला,संजय अग्रवाल,अनीता चौरसिया, छाया चौरसिया,राजेश चौरसिया एड आदि भक्तगण उपस्थित रहे। 03 अप्रैल को दोपहर 12 बजे अखंड रामायण पाठ का समापन एवं हवन पूर्ण आहुति के बाद सायं 6:00 से 8:00 बजे तक प्रसाद वितरण किया जाएगा।
इसके लावा चांदमारी हुमां मंदिर में सुबह जन्म आरती और शाम को महा आरती का आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में भक्तगण एकत्र हुए और दर्शनलाभ लिया ।पानी वालीधर्मशाला स्थित हनुमान मंदिर में सुबह अभिषेक किया गया जबकि शाम को सुन्दरकाण्ड का पाठ किया गया । आंतिया ताल स्थित हनुमान मंदिर में सुबह जन्म आरती के बाद दिन भर भजन कीर्तन के कार्यक्रम हुए ।
