युवक का शव मिला फांसी के फंदे से लटका

होटल के कमरे में युवक का शव मिला फांसी के फंदे से लटका

//

झांसी । बुंदेलखंड में झांसी महानगर के नवाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत कचहरी चौराहे पर एक  होटल के कमरे में युवक का शव  फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला ।युवक का शव मिला फांसी के फंदे से लटकामृतक की पहचान टीकमगढ़ निवासी हरि सिंह(30) के रूप में हुई है । होटल संचालक धनेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि मृतक उसके चाचा थे और काम नहीं मिलने से परेशान थे ।हरी सिंह के कहने पर  धनेंद्र ने उन्हें काम पर लगाया था लेकिन 4-5  दिन काम करने के बाद उन्होंने काम छोड़ दिया और होटल आ गए।युवक का शव मिला फांसी के फंदे से लटकाधनेंद्र  ने हरी सिंह को उनके काम के पैसे भी उनको दिलाये ।इसके बाद वह कुछ दिनों में नया काम ढूढ़ने की बात कहकर होटल में ही रुक गए।धनेंद्र  ने बताया कि 29 मार्च के बाद से वह दिखाई नहीं दिए और आज जब होटल के तीसरे फ्लोर पर जाकर उसने देखा तो एक कमरे में हरी सिंह  का सम्मान रखा था और दूसरे कमरा अंदर से बंद था थोड़ा ज़ोर लगाकर जब उसने भीतर झाँकने की कोशिश की तो अंदर से तेज़ बदबू  आ रही थी।  वह घबरा गया और नीचे आकर सबको बताया और  112 पर कॉल कर  सूचना दीं।  सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ  मौके पर पहुंची और पुलिस ने  दरवाज़ा तोडा तो अंदर हरी सिंह फंदे से लटका हुआ था ।

पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम  के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

दुष्कर्म के मामले में आरोपी देवर व पति को नहीं मिली अग्रिम जमानत

Next Story

झांसी मंडल में सघन टिकट चेकिंग अभियान में 5.35 लाख से अधिक राजस्व अर्जित

Latest from Jhansi