भीषण सड़क हादसे

आर्मी ट्रक और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत

/

झांसी । बुंदेलखंड में झांसी के बबीना थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में एक तेज़ रफ़्तार पिकअप ने आर्मी ट्रक में सामने से ज़ोरदार टक्कर मार दी।

खैलार गांव के पास दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई ।भीषण सड़क हादसेहादसे में आर्मी ट्रक में मौजूद क्लींजर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल को बाहर निकाला और उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज भेज दिया ।

सूत्रों के अनुसार पिकअप वाहन कानपुर से बबीना की ओर जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही बबीना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

पर्यटन हितधारक सम्मेलन के तहत हुआ फैम टूर का आयोजन

Next Story

झांसी: सीएमओ कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता गोष्ठी का हुआ आयोजन

Latest from Jhansi

झांसी: सीएमओ कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता गोष्ठी का हुआ आयोजन

झांसी। बुंदेलखंड के झांसी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय  सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य