
उसके बाद झांसी बोट क्लब में सभी ने वॉटर एक्टिविटीज का आनंद लिया । उसके बाद झांसी म्यूजियम, रानी महल ,झांसी फोर्ट और लाइट एंड सॉन्ग शो का सभी लोगों ने आनंद लिया है । इस दौरान मुख्य रूप से असिस्टेंट डायरेक्टर इंडिया टूरिज्म आगरा से संदीप शुक्ला , टूरिस्ट ऑफिसर हरीश जी दिल्ली पर्यटन मंत्रालय से अवनीश मिश्रा , डी के शर्मा ( क्षत्रीय पर्यटन अधिकारी (यूपी टूरिज़्म ) आदि उपस्थित रहे । सुबह से सभी पर्यटक स्थलों का भ्रमण बुंदेलखंड ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिरुद्ध रावत, स्वास्तिक ट्रेवल्स से विक्रम अग्रवाल ,सफल हॉलीडे से पवन पटेल उपस्थित रहे।
पर्यटन मंत्रालय के सहायक निदेशक संदीप शुक्ला ने पर्यटन विकास के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं उत्तर प्रदेश पर्यटन के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी डी.के. शर्मा ने क्षेत्रीय आर्थिक विकास में पर्यटन की भूमिका पर प्रकाश डाला।बुंदेलखंड ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिरुद्ध रावत ने बुंदेलखंड को प्रमुख पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर अपने विचार रखे। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पर्यटन एवं होटल प्रबंधन संस्थान के विभागाध्यक्ष व डीन प्रो. देवेश निगम ने पर्यटन क्षेत्र में कौशल विकास और अकादमिक सहयोग के महत्व को रेखांकित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्रालय के संयुक्त महानिदेशक एवं क्षेत्रीय निदेशक (उत्तर) अरुण श्रीवास्तव ने मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं और पहलों की जानकारी देते हुए पर्यटन को सतत और समावेशी बनाने पर जोर दिया। इस दौरान टूरिस्ट इंफॉर्मेशन ऑफिसर अवनीश कुमार ने मंत्रालय के निधि पोर्टल पर सेवा प्रदाताओं के पंजीकरण की प्रक्रिया पर प्रस्तुति दी और हितधारकों को इसमें जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
इसके बाद बी2बी नेटवर्किंग सत्र आयोजित किया गया, जिसमें पर्यटन हितधारकों और अधिकारियों ने संभावित सहयोग के अवसरों पर चर्चा की।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन
