झांसी। बुंदेलखंड में झांसी जनपद के बंगरा विकासखंड में फसल की सिंचाई करते समय खेत पर करंट लगने से किसान की मौत हो गयी ।

बंगरा विकासखंड के पलरा गांव में 55 वर्षीय किसान वृंदावन सेन अपने खेत पर गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहा था इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया।
मृतक के परिवार में पत्नी, तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर बताई जा रही है।पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
