डीआरएम

झांसी रेल मंडल कूड़े से कमाई करते हुए पर्यावरण संरक्षण को दे रहा नया आयाम

/

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल द्वारा उपलब्धियों की श्रृंखला में एक अभिनव कार्य किया गया है। मंडल के इस अभिनव कार्य से “आम के आम और गुठलियों के दाम” कहावत चरित्रार्थ होती है जिससे राजस्व वृद्धि एवं पर्यावरण संरक्षण दोनों मोर्चों पर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की जा रही है ।

झांसी रेल मंडल

मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशन में गैर किराया राजस्व के अंतर्गत वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम एवं बॉटल क्रशिंग मशीन के ठेकों का सफलतापूर्वक आवंटन किया गया है। इसके माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं कचरा निस्तारण के साथ अतिरिक्त राजस्व अर्जन का भी मार्ग प्रशस्त हुआ है।

झांसी रेल मंडल

इस पहल के अंतर्गत झांसी स्टेशन पर वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम तथा बाँदा एवं चित्रकूट धाम कर्वी स्टेशन पर बॉटल क्रशिंग मशीन स्थापित करने हेतु ठेकों का आवंटन किया गया है। वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम से झांसी मंडल को आगामी 5 वर्षों में 05 लाख 36 हज़ार की आय अनुमानित है। वहीं बॉटल क्रशिंग मशीन ठेके से आगामी 5 वर्षों में 04 लाख 30हज़ार का अतिरिक्त गैर किराया राजस्व अर्जित होगा। उल्लेखनीय है यह उत्तर मध्य रेलवे में किये गए पहले ऐसे आबंटन हैं I

इन ठेकों के माध्यम से रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन को नई दिशा मिलेगी तथा प्लास्टिक कचरे के प्रभावी निस्तारण में भी सहायता होगी, जिससे स्वच्छ भारत मिशन को बल मिलेगा। यह पहल पर्यावरणीय उत्तरदायित्व एवं आधुनिक रेल प्रबंधन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी : प्रस्तावित आवास विकास योजना-4 के खिलाफ किसान और व्यापारियों का प्रदर्शन

Next Story

राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर झांसी में हुआ रैम्प कार्यक्रम का शुभारंभ

Latest from Jhansi

समाज के हर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है केन्द्र व राज्य सरकार:सुधीर सिंह

झांसी।नानक गंज सीपरी बाजार में रत्नेश क्लब द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह का सम्मान किया गया।