झांसी रेल मंडल

झांसी रेल मंडल प्रबंधक ने किया ग्वालियर व्यापार मेले में रेल प्रदर्शनी का उद्घाटन

/

झांसी । झांसी रेल  मंडल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने ग्वालियर व्यापार मेले में स्थापित रेल प्रदर्शनी का गुरुवार को विधिवत उद्घाटन किया । इस अवसर पर प्रदर्शनी में भारतीय रेल की विकास यात्रा, उपलब्धियों तथा भावी योजनाओं को आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक रूप में प्रस्तुत किया गया।

झांसी रेल मंडल

रेल प्रदर्शनी में भारतीय रेल के गौरवशाली इतिहास को दर्शाते हुए स्टीम इंजन युग से लेकर आधुनिक इलेक्ट्रिक इंजनों तक के विकास को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में ब्लैक ब्यूटी स्टीम इंजन, विभिन्न रेल कोचों के मॉडल तथा अत्याधुनिक वंदे भारत ट्रेन का मॉडल दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। वंदे भारत ट्रेन की विशेषताओं एवं तकनीकी जानकारियों को फ्लेक्स बोर्ड, विनाइल एवं ट्रांसलाइट बोर्ड के माध्यम से विस्तार से प्रदर्शित किया गया।

झांसी रेल मंडल

रेल मंडप में स्थापित बड़ी स्क्रीन पर भारतीय रेल की शुरुआत से अब तक की विकास गाथा, अमृत भारत स्टेशनों के नए स्वरूप तथा आधुनिक रेल सुविधाओं को दर्शाया गया, जिसे दर्शकों ने विशेष रुचि के साथ देखा। इसके अतिरिक्त झांसी रेल मंडल में अमृत भारत स्टेशन योजना एवं स्टेशन पुनर्विकास योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित किए गए स्टेशनों की जानकारी भी प्रदर्शनी में प्रदर्शित की गई। ग्वालियर स्टेशन के भावी पुनर्विकसित स्वरूप को मॉडल एवं चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

प्रदर्शनी में भारतीय रेल की महत्वपूर्ण एवं भविष्य उन्मुख परियोजनाओं जैसे चिनाब ब्रिज, पंबन ब्रिज, अंजी ब्रिज, आइजोल रेल परियोजना, कवच सुरक्षा प्रणाली, आगामी बुलेट ट्रेन परियोजना तथा ग्वालियर स्टेशन के भावी स्वरूप से संबंधित जानकारियाँ भी दर्शाई गईं। यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 को स्टैंडी के माध्यम से प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया।

झांसी रेल मंडल

रेल प्रदर्शनी में एलईडी वॉल के माध्यम से भारतीय रेल की विभिन्न योजनाओं, सेवाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी साझा की गई। साथ ही दर्शकों के लिए एक आकर्षक फोटो गैलरी भी लगाई गई, जिसमें झांसी मंडल एवं भारतीय रेल की प्रमुख उपलब्धियों को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया। ग्वालियर व्यापार मेले में आयोजित यह रेल प्रदर्शनी सैलानियों एवं आमजन को भारतीय रेल के गौरवशाली अतीत, सशक्त वर्तमान एवं उज्ज्वल भविष्य की प्रभावशाली झलक प्रस्तुत कर रही है।

उद्घाटन अवसर पर नुक्कड़ नाटक टीम द्वारा जागरूकता आधारित प्रस्तुति दी गई। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रेल सुरक्षा, यात्री सुविधाओं और जिम्मेदार यात्रा से जुड़े संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए गए। इस प्रस्तुति ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया और आमजन को सरल व रोचक तरीके से महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी रेल मंडल के कर्मचारियों के लिए सड़क सुरक्षा सेमिनार का आयोजन

Next Story

झांसी:भामाशाह अवार्ड नाइट में सात नागरिकों का होगा सम्मान

Latest from Jhansi

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति भर्ती बोर्ड लखनऊ परीक्षा को लेकर झांसी में तैयारियां ज़ोरों पर

झांसी । उत्तर प्रदेश पुलिस भतीॅ एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष