श्रीमद भागवत कथा

जीवन में सतकर्मों की आदत डालें:राधामोहनदास

//

झांसी। बुंदेलखंड में झांसी  महानगर सिविल लाइन स्थित श्री कुंजबिहारी मंदिर में समस्त आचार्यों की स्मृति में चल रही श्रीमद भागवत कथा के पंचम दिवस का प्रसंग सुनाते हुए कथा व्यास बुंदेलखण्ड धर्माचार्य राधामोहन दास महाराज ने कहा कि जीवन में प्रेम बहुत जरूरी है क्योंकि प्रेमपूर्ण हृदय ही परमात्मा के दर्शन अथवा उसकी प्राप्ति की अनुभूति कर सकता हैं।

महाराज ने कहा किपरमात्मा भक्तों से सांसारिक वस्तुयें नहीं चाहते वह तो सिर्फ थोडा सा प्रेम भक्त के हृदय में देखकर उस पर कृपा करते हैं।

गिरिराज गोवर्धन का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने सात वर्ष की आयु में अपनी कनिष्ठा ऊंगली पर गोवर्धन पर्वत धारण कर इंद्र के कोप से न सिर्फ बृजवासियों को बचाया बल्कि इंद्र के अहंकार का भी दमन किया। उन्होंने सुंदर भजन सुनाया “नख पै गिरवर लीन्हों धार कन्हैया मेरौ बारो।।

इससे पूर्व मां यशोदा के ऊखल बंधन का प्रसंग सुनाते हुए महंत ने कहा कि प्रेम के सिवाय भगवान को बांधने में कोई भी शक्ति सफल नहीं हो सकती। प्रेम की खातिर ही ताहि अहीर की छोकरियां छछिया भर छांछ खौ नाच नचावे।

जीवन में कर्म को प्रधान बताये हुए कथा व्यास ने कहा कि जब तक जीवन है कर्म पीछा नहीं छोडते, कर्म तो करना ही पड़ेगा और इसी कर्म के अनुसार हमें हमारे कर्मों का अच्छा-बुरा फल परमात्मा देता है, इसलिए हम कर्मों से विमुख तो हो नहीं सकते किंतु अपने कर्मों को हम सुधार तो सकते हैं।वे कहते है कि जिंदगी ऐसे जिओ कि खुश रहो, आबाद रहो, तुम रहो न रहो,सारे जहां को याद रहो।

उन्होंने इमलार्जुन, कालिया नाग नाथन आदि भगवान कृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का विस्तार से वर्णन करते हुए सुंदर भजन सुनाये। ,”छोटी छोटी गईयां, छोटे छोटे लाल छोटो सो मैरो मदन गुपाल”।

प्रारंभ में यज्ञाचार्य रामलखन उपाध्याय ने व्यास पीठ का पूजन कराया तदुपरांत मुख्य यजमान सिद्धार्थ शर्मा, आकाश‌ शर्मा, अनुप्रिया त्रिपाठी, अनुभा त्रिपाठी, पुजारी बालक दास, पूर्व पार्षद सुजीत तिवारी ने महाराजश्री का माल्यार्पण कर श्रीमद भागवत पुराण की आरती उतारी।अंत में व्यवस्थापक परमानंद दास ने सभी का आभार व्यक्त किया।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी जिले की पहली महिला ऑटो चालक की सड़क दुर्घटना में मौत

Next Story

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर न्यूनतम समय से बैलास्टलेस ट्रैक की सफल कमीशनिंग

Latest from Jhansi

समाज के हर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है केन्द्र व राज्य सरकार:सुधीर सिंह

झांसी।नानक गंज सीपरी बाजार में रत्नेश क्लब द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह का सम्मान किया गया।