झांसी रेल मंडल

पेंशन सम्बन्धी परिवादों का त्वरित निस्तारण हमारा दायित्व: डीआरएम

/

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी रेल मंडल में सोमवार को आयोजित दूसरी पेंशन अदालत में पेंशन सम्बन्धी 44 परिवादों में से 40 का तत्काल निस्तारण कर दिया गया ।

यहां मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित सभाकक्ष में वर्ष 2025 की द्वितीय पेंशन अदालत का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक ( डीआरएम) अनिरुद्ध कुमार की अध्यक्षता में किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा ” आप सभी रेल परिवार के सदस्य हैं, हमारा दायित्व है कि सेवानिवृत्ति उपरान्त पेंशन सम्बन्धी परिवादों का त्वरित निस्तारण कराया जाए।”

झांसी रेल मंडल

उन्होंने अपने सम्बोधन में सभी पेंशनभोगियों को यह आश्वासन दिया कि उनके कार्यालय के द्वार सभी पेंशनरों के लिए सदैव खुले रहेंगे।

इससे पूर्व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी महोदय राजेश कुमार शर्मा ने सभी सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों का स्वागत किया तथा आयोजित पेंशन अदालत की पृष्ठभूमि से सभी का साक्षात्कार कराते हुए अवगत कराया। कार्मिक विभाग को सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन सम्बन्धी 44 आवेदन प्राप्त हुए थे। कार्मिक विभाग एवं लेखा विभाग के संयुक्त प्रयासों से सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों के 44 प्रकरणों में से 40 मामलों का तात्कालिक निस्तारण नियमानुसार किया गया।

वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा के निर्देशन में मंडल के कल्याण निरीक्षक द्वारा सभी 44 सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों से संपर्क किया गया और उन्हें उनके परिवादों के निस्तारण की प्रगति से अवगत कराया गया। कार्मिक विभाग द्वारा पेंशनरों से संपर्क कर न केवल उनके आवेदन पर कृत कार्यवाही की जानकारी दी गई बल्कि उनका कुशलक्षेम एवं हाल-चाल भी पूछा गया। सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों ने कल्याण निरीक्षकों द्वारा किये गये व्यक्तिगत सम्पर्क के प्रयास के लिए कार्मिक विभाग की से प्रशंसा की तथा रेल प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही पर संतोष व्यक्त किया।

अंत में रेल प्रशासन द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आश्वासन दिया गया कि कार्मिक विभाग सदैव आपके साथ है और रहेगा। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक सत्य साधन सिंह, मण्डल कार्मिक अधिकारी अरुण सिंह तोमर, सहायक कार्मिक अधिकारी अशोक कुमार मीना, सहायक मण्डल वित्त प्रबंधकएम के नामदेव एवं कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक उपस्थित रहे।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी पुलिस ने 48 लाख के खोए 203 मोबाइल सौपे उनके वास्तविक मालिकों को

Next Story

अधिवक्ताओं ने किया अनुराग पाण्डेय के समर्थन में जनसंपर्क

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!