झांसी। झांसी जनपद के गुरसरांय स्थित ऐतिहासिक प्राचीन तालाब माता मंदिर के तालाब में गंदगी का ऐसा अंबार लगा है कि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं का पूजा करना तक मुहाल हो गया है।

तालाब में गंदगी इतनी है कि बदबू से आस-पास के लोगों का जीना दूभर है।पानी के ऊपर तेल जैसी मोटी परत भी बैठने लगी है।पानी का रंग एकदम हरा हो गया है।इससे क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ मंदिर आने वाले श्रद्धालु परेशान हैं।
तालाब माता मंदिर समिति गुरसरांय के अध्यक्ष विनोद स्वामी,सुनील कुमार,शशिकांत नीखरा,राजेंद्र सोनी,श्याम शिवहरे,साहब सिंह घोष,मंटू चौहान,प्रमोद शुक्ला,शिवम खरे,कल्लू चंसोरिया,गौरव चतुर्वेदी,जुगल जोशी,पप्पू सोनी,बल्लू महाराज पुजारी,मृगेंद्र घोष,अन्नू नापित,पुरुषोत्तम गुप्ता,विजय शर्मा,राजकुमार घोष आदि लोगों का कहना है कि नगर के ऐतिहासिक प्राचीन तालाब पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
ऐसे में लोगों को नरक समान जीवन जीना पड़ रहा है।लोगों का कहना है शाम को सभी लोग तालाब माता मंदिर पर दर्शन करने के लिए आते हैं पर यहां पर दुर्गंध आने से लोगों का यहां पर बैठना दूभर हो गया है।
