बालक की निर्मम हत्या

बालक की निर्मम हत्या ,काटा गला और गुप्तांग , हत्यारोपी हिरासत में

//

झांसी। बुंदेलखंड में झांसी के बबीना थाना क्षेत्र में आज एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है जहां एक 12 वर्षीय बालक की गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने बालक का गला रेतने के साथ उसका गुप्तांग भी काट दिया और शव को खेत पर बने कमरे में भरे भूसे में छुपा दिया।

बालक की निर्मम हत्या

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला बबीना थाना क्षेत्र के पुरा गांव का है जहां आज शाम गांव के रंजीत यादव के पुत्र साहिल यादव उम्र 12 वर्ष का शव खेत में बने एक कमरे में भूसे के अंदर दबा हुआ बरामद किया गया।

बालक की निर्मम हत्या

रंजीत के एक बेटा और एक बेटी है उसका पुत्र शाहिद साहिल शाम से लापता था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच जब खेत में बने कमरे का दरवाजा बाहर से आकर खोला गया तो अंदर भरे भूसे में साहिल का शव बरामद किया गया।

बालक की निर्मम हत्या
साहिल के पिता रंजीत का आरोप है कि उसके भाई अवतार और भाभी मंजू ने ही उसके पुत्र की हत्या की है, वह इससे पहले रंजीत पर भी जानलेवा हमला कर चुके हैं ।
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और सूचना पर थाना पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंची साथ में फॉरेंसिक की टीम तथा पुलिस विभाग के सभी आला अधिकारी  मौके पर पहुंचे।

बालक की निर्मम हत्या

एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि 12 वर्षीय साहिल पुत्र रंजीत का शव उनके खेत में बने एक कमरे में भूसे के अंदर दबा हुआबरामद किया गया है। इस मामले में साहिल के पिता रंजीत यादव ने साहिल के ताऊ अवतार तथा ताई मंजू के खिलाफ नामजद तहरीर दी है जिसके आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि हत्या आरोपी अवतार और मंजू को भी हिरासत में ले लिया गया है और उनसेपूछताछकीजारहीहै।इस संबंध में आगे वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

तीन लाख के गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Next Story

बालक की निर्मम हत्या अपडेट : काटा गला,तीन हत्यारोपी हिरासत में

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!