अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

कुछ अलग अंदाज में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

//
झांसी। बुंदेलखंड के झांसी में हंसारी स्थित रिछारिया हाइट्स में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
इस कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. आकांक्षा रिछारिया एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राहुल रिछारिया ने किया, जिसमें झांसी की सफाईकर्मचारी, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न कामकाजी 300 महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
इस आयोजन में महिलाओं ने न केवल देश और दुनिया की महान महिलाओं को याद किया, बल्कि डॉ. आकांक्षा रिछारिया ने महिला सुरक्षा और अधिकारों पर जागरूकता फैलाने के साथ-साथ आपसी प्रेम और सौहार्द को मजबूत करने पर भी चर्चा की।
कार्यक्रम का संचालन
सभी महिलाओं को कार्यक्रम का मुख्य अतिथि मानते हुए 111 दीप प्रज्वलित कर रानी लक्ष्मीबाई और देश की अन्य महान महिलाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही, सभी ने मनोरंजन और आपसी संवाद के माध्यम से अपनी दिनचर्या की व्यस्तता से अलग कुछ सुकून भरे पल बिताए।
इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें उन महिलाओं ने भाग लिया जो समाज में महत्वपूर्ण योगदान देने के बावजूद अक्सर हाशिए पर रह जाती हैं। सफाईकर्मचारी, सुरक्षा कर्मी, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता और विभिन्न कामगार महिलाओं ने इस आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे यह कार्यक्रम और भी खास बन गया।
इस आयोजन में प्रमुख रूप से डॉ. एम.एस. व्यास (मेडिकल ऑफिसर), श्रीमती विद्या शर्मा, श्रीमती निधि व्यास, श्रीमती अरुणिमा गर्ग, श्री मनीष नेवलकर सहित लगभग 300 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रेनू भरतिया एवं सरिता ने किया।
अंत में, कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए श्री राहुल रिछारिया ने कहा कि यह आयोजन झांसी में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है!इस आयोजन ने महिलाओं को एक ऐसा मंच प्रदान किया, जहां वे अपने विचार साझा कर सकें और एक-दूसरे का उत्साहवर्धन कर सकें।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी पीएसी 33वीं वाहिनी में 28वी कुश्ती कलस्टर प्रतियोगिता का हुआ आगाज

Next Story

बुंदेले वॉरियर्स और यूपीपीसीएल ने चैलेंजर ट्रॉफी में जीत दर्ज की

Latest from Jhansi

आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के आपत्तिजनक बयान पर भड़के झांसी के ब्राह्मण समाज ने सौंपा ज्ञापन

झांसी। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की झांसी इकाई ने आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के ब्राह्मण कन्याओं को