अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं का किया गया सम्मान

//
झांसी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बुंदेलखंड के झांसी में कामाक्षी योगा संस्थान ने विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली कर्मठ महिलाओं को सम्मानित किया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
इस अवसर पर यहां मैथिलीशरण गुप्त पार्क में संस्थान की संस्थापक और बुंदेलखंड में योग के क्षेत्र में जाना माना नाम रितु जैन ने अपने योग प्रशिक्षुओं के साथ मिलकर एक योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया। इसके बाद पुलिस, पत्रकारिता, राजनीति, सिविल डिफेंस के क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
महिला थाना प्रभारी किरण रावत, नेशनल न्यजू एजेंसी यूएनआई की जिला संवाददाता सोनिया पाण्डे, नगर निगम झांसी की उपसभापति प्रियंका साहू और सिविल डिफेंस की चीफ वार्डन प्रगति शर्मा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी ने महिला दिवस को लेकर अपने अपने विचारों को सांझा किया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
कार्यक्रम में सेंटर के महिला और पुरूष प्रशिक्षुओं ने उत्साह के साथ शिरकत की। इस अवसर पर योगाचार्य रितु ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उनके संस्थान ने छह दिवसीय (03-08 मार्च ) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका स्लोगन “ शक्ति, समर्पण और संस्कार की पहचान है नारी”। कार्यक्रम को हर दिन विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और इसी क्रम में आज अंतिम दिन “ सशक्त महिला सम्मान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
उन्होंने कहा कि यह सभी महिलाएं प्रतीक हैं और अन्य सभी को प्रेरित करतीं हैं कि महिलाएं घर से बाहर निकलकर समाज के लिए बेहतर से बेहतर योगदान दें। महिलाएं न केवल घर, समाज बल्कि पूरा देश भी संभाल सकती हैं जैसे हमारे देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जो आज पूरे देश को गौरवांवित कर रही हैं।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

बैंकिंग उद्योग के नौ संगठनों ने विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Next Story

झांसी में राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाये गये एक लाख 61 हजार 328 मामले

Latest from Jhansi

आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के आपत्तिजनक बयान पर भड़के झांसी के ब्राह्मण समाज ने सौंपा ज्ञापन

झांसी। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की झांसी इकाई ने आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के ब्राह्मण कन्याओं को