बुंदेलखंड बास्केटबॉल लीग

चंद्रशेखर आज़ाद मेमोरियल बुंदेलखंड बास्केटबॉल लीग में दतिया की रोमांचक जीत

//
झांसी | चंद्रशेखर आज़ाद मेमोरियल बुंदेलखंड बास्केटबॉल लीग के तहत दतिया और झांसी जनपद की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें दतिया ने 41-39 से जीत दर्ज की।
बुंदेलखंड बास्केटबॉल लीग
मैच का शुभारंभ भारतीय प्रजाशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज रावत ने किया, जिनके साथ राष्ट्रीय महासचिव गोपाल सिरोठिया भी उपस्थित रहे। आयोजन समिति की ओर से चेयरमैन कुंवर सत्येंद्र पाल सिंह, प्रिंसिपल शैलजा सिंह, वॉयस प्रिंसिपल सैंड्रा सैमुअल, कीर्ति पटेरिया, वंदना कुशवाहा, करुणा यादव, ज्ञान दुबे और अंजली पटेरिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
निर्णायक मंडल में मो. नईम मंसूरी, दीप्ति रजक, मयंक कुशवाहा, अंकित पटेल और आयुष तिवारी शामिल थे।
दतिया की ओर से मो. आलिम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 21 अंक अर्जित किए, जबकि झांसी की टीम से खेल रहे खुशाल वर्मा ने 37 अंक बनाए। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया और सम्मानित किया गया।
मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

गौरव जैन बने अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन उत्तर प्रदेश युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष

Next Story

प्रेमनगर क्षेत्र में सीबीआई के छापे से मचा हडकंप

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!